फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाकः ट्रक ने एक्टिवा को मारी टक्कर, पहले पत्नी बाद में पति ने भी तोड़ दिया दम

Thu, 20 Jun 2019 01:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुराली (पंजाब)
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुराली के गांव चनालो के समीप हुए सड़क हादसे में एक्टिवा स्कूटर सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हादसा उस समय हुआ जब खरड़ से कुराली की तरफ आ रहे एक एक्टिवा को एक ट्रक ट्राले ने अपने चपेट में ले लिया। 

विज्ञापन


दोनों वाहन कुराली की तरफ आ रहे थे कि ट्रक चालक ने फोकल प्वाइंट में दाखिल होने के लिए गेट नंबर 2 को देखते ही ट्रक को एकदम मोड़ दिया। ट्रक की चपेट में आने के कारण सतनाम सिंह पुत्र हरी सिंह निवासी सकरूलापुर और उसकी पत्नी सरबजीत कौर बुरी तरह से घायल हो गए। 

इसके बाद सरबजीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सतनाम सिंह ने चंडीगढ़ पीजीआई पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। सतनाम सिंह एक आयुर्वेदिक कंपनी में काम करता था। पुलिस ने सतनाम सिंह के भाई जगतार सिंह के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें