मनचले ने युवती से की छेड़छाड़
लोनी। कोतवाली की एक कॉलोनी में रहने वाली एक युवती दिल्ली के एक शोरूम में काम करती है। युवती ने बताया कि वह मंगलवार रात शोरूम से लोनी कोतवाली इलाके से होती हुई वह घर जा रही थी। तभी एक मनचले ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता ने उसका विरोध किया और शोर मचाया तो आरोपी अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से मामले की शिकायत की। लोनी कोतवाली एसएचओ संजय पांडेय ने बताया कि थाने पर शिकायत आने कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो