फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव मैरिज करने वाले ने जुए में हारी पत्नी, फिर दोस्त ने किया घिनौना काम

Thu, 27 Oct 2016 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
पीड़िता - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
एक व्यक्ति जब दोस्त से जुआ हार गया तो उसने अपनी पत्नी को दोस्त के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। जब पत्नी ने विरोध किया तो उसने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी से मारपीट की। 
विज्ञापन


उसके दोस्त ने महिला से दुष्कर्म की कोशिश की। आसपास के लोगों के आने के बाद महिला उनके चंगुल से बच सकी। इस संबंध में महिला थाने में पत्नी की शिकायत पर पति, उसके दोस्त, पति के चाचा सहित अन्य पर दुष्कर्म की कोशिश, मारपीट और साजिश में शामिल होने का केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसने वर्ष 2008 में राहुल के साथ लव मैरिज की थी।
विज्ञापन

समय के साथ ऐसे बदल रहा था पति

कई साल तक दोनों के बीच रिश्ते सामान्य रहे। बाद में राहुल को नशे और जुए की लत लग गई। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा है कि नशा करके राहुल प्रतिदिन उसके साथ मारपीट करता है। 

राहुल का चाचा और उसकी मां भी उसके साथ मारपीट करते हैं। महिला का आरोप है कि उसका पति रोज घर पर नये-नये दोस्तों को लाता है और उनके साथ शराब पीकर जुआ खेलता है। 

इनमें से कइयों ने कई बार उसके साथ छेड़खानी की। लेकिन 24 अक्तूबर की रात हद हो गई। राहुल अपने दोस्त सुनील के साथ घर पर जुआ खेल रहा था। वह जुए में सुनील से पांच हजार रुपये हार गया। 
विज्ञापन

पहले भी की थी शिकायत लेकिन पुलिस ने किया अनदेखा

महिला का आरोप है कि हारने के बाद राहुल ने पत्नी को सुनील से संबंध बनाने के लिए कहा। महिला ने विरोध किया तो दोनों ने उसके साथ मारपीट की और दुष्कर्म का प्रयास किया। 

किसी तरह वह उनके चंगुल से निकल कर महिला थाने पहुंची। थाने में आकर महिला ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। महिला का आरोप है कि घटना वाली रात उसके पति ने खुद का हाथ काटकर पुलिस को सूचना दी थी। 

पहले भी की थी शिकायत, पुलिस ने किया अनदेखा
महिला का आरोप है कि उसके साथ कुछ दिन पहले भी ऐसी ही हरकत हुई थी। इसके बाद महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। महिला का आरोप है कि जब महिला शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची थी तो बयान में तलाक लिखवाकर उसे उसकी मां के साथ जाने के लिए कहा गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें