फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरगिल हत्याकांडः कातिल की घर-घर में तलाश

Fri, 06 Jun 2014 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसी नेता राजवंत सिंह शेरगिल हत्याकांड की जांच एक बार फिर पुलिस ने तेज कर दी है। वीरवार को पुलिस की पांच टीमें सेक्टर-69 में उस जगह पहुंची। वहां से शेरगिल का शव कार से बरामद हुआ था। इस दौरान पुलिस टीमों ने इलाके के प्रत्येक घर में जाकर पूछताछ की।
विज्ञापन


इतना ही नहीं लोगों से घरों में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के बारे में पड़ताल की। घरों में रखे गए पीजी और अन्य लोगों को फोन सहित ब्योरा लिया गया। पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस को इतना विश्वास है कि जिसने भी हत्या की है। वह इलाके को पूरी तरह समझता था। जिस जगह गाड़ी खड़ी की थी गई थी।

वहां से आसानी से निकलना अनजान व्यक्ति के लिए आसान नहीं हैं। क्योंकि इलाके के रास्ते पूरी तरह उलझे हुए हैं। पुलिस ने लोगों के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज भी लिए थे। इसमें भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली थी। जिक्रयोग है कि शेरगिल की हत्या हुए 16 दिन बीत चुके हैं। लेकिन अभी तक भी पुलिस को कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन


महिला मित्र का घर भी था पास
जिस जगह से शेरगिल का शव पुलिस को मिला था। उस जगह से उनकी महिला मित्र का घर भी करीब ही है। पुलिस शेरगिल की महिला मित्र से भी पूछताछ कर चुकी है। लेकिन वहां भी पुलिस कोई सुराग नहीं मिला है। इतना ही नहीं शेरगिल की गाड़ी में पुलिस को जो एलबम मिली थी। वह चंडीगढ़ के जिस स्टूडियो से बनी थी। उसका भी पता चल गया है। दूसरा स्टूडियो वाले ने बताया कि शेरगिल ने खुद एलबम बनाई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें