फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले मंगेतर के घर पहुंचे न्यूड फोटो, छात्रा ने लगाया फंदा

Thu, 01 Sep 2016 05:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Suicide - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
दिसंबर में शादी थी, आधी तैयारियां हो चुकी थी लेकिन लड़की ने ऐसा कदम उठा लिया जो किसी ने नही सोचा था। जी हां, डॉ. अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (एआईएचएम) सेक्टर-42 में फाइनल ईयर की स्टूडेंट ने सुबह हॉस्टल में फंदा लगाकर जान दे दी। 
विज्ञापन


अभिजीत कौर की शादी दिसंबर में होनी थी। इसे लेकर उसके घर में तैयारियां चल रही थीं। घटना का पता दोपहर साढ़े 12 बजे चला। पुलिस ने कॉलेज में पहुंचकर मामले की जानकारी ली और जांच के बाद शव कब्जे में ले लिया। साथ ही मृतका के परिजनों को मामले सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं कॉलेज के ही एक पूर्व स्टूडेंट मोहम्मद निशाद और उसके पिता अनीश अंसारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 
Trending Videos

घर में चल रही थीं तैयारियां

सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार मूलरूप से लखनऊ निवासी अभिजीत कौर एआईएचएम में फाइनल ईयर की स्टूडेंट है। सुबह उसने अपनी रूममेट से कॉलेज न जाने का बहाना बनाकर रूम को बाहर से लॉक करा लिया। इसके बाद वह रूम में ही रुक गई। करीब 12:30 बजे गर्ल्स हॉस्टल में सफाई करने वाली कर्मी को रूम के पास से कुछ बदबू आई।

इस पर रूम की सफाई के लिए कमरा खुलवाया गया तो अंदर का नजारा देख सभी दंग रह गए। अंदर अभिजीत ने फंदा लगाया हुआ था। फौरन इसकी सूचना प्रिंसिपल को दी गई। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को घटना की सूचना दी। 

मृतका के चंडीगढ़ में रहने वाले कुछ रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया तो पहले भी आरोपी के खिलाफ उसे परेशान करने पर शिकायत दी गई थी। इस पर पुलिस ने आरोपी और उसके पिता को थाने बुलाया था। उस वक्त आरोपी और उसके पिता ने छात्रा के परिवार को आश्वासन दिया था कि भविष्य में उनकी बेटी को परेशान नहीं किया जाएगा। आरोपी ने थाने में लिखित तौर पर माफी भी मांगी थी। 
विज्ञापन

पूर्व स्टूडेंट के खिलाफ केस दर्ज 

सुसाइड - फोटो : demo pic
पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में कॉलेज के ही एक पूर्व स्टूडेंट मो. निशाद पर युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला सामने आया है। लड़की के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि निशाद युवती की मंगनी होने के बाद से उसे लगातार परेशान कर रहा था। इसी बीच छात्रा के मंगेतर के अंबाला स्थित घर पर किसी ने उसके कुछ फोटोग्राफ और एक लेटर भेजा। छात्रा के घर पर भी इस मामले में काफी हंगामा मचा हुआ था।

उसके सहपाठियों के अनुसार वह एक दो दिन से काफी परेशान थी और फोन पर अक्सर फोटो को लेकर किसी से बातें कर रही थी। हालांकि उसने पूछने पर कुछ नहीं बताया। पुलिस के अनुसार इसी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच के बाद निशाद के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें