फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा-मामी की शह पर युवक ने विवाहित महिला से किया दुष्कर्म, बनाया अश्लील वीडियो

Thu, 01 Sep 2016 04:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
पिता ने अपनी ही बेटी से किया रेप
विज्ञापन
नूंह खंड के एक गांव में विवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं। पीड़िता ने गांव के ही दंपति पर षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 महिला का विवाह साल भर पहले हुआ था। करीब 6 माह पहले जब वह अपने गांव आई थी तो गांव की एक अन्य महिला बस्सी किसी काम के बहाने उसे अपने साथ घर ले गई। वहां उसका पति घासेडा निवासी अयूब व  दिहाना निवासी एहसान बैठे थे।

एहसान अयूब व बस्सी का सगा भांजा है, जो अक्सर अपने मामा के घर आता रहता था। घटना वाले दिन पीड़ित महिला जब बस्सी के घर पहुंची तो कमरे में मौजूद उसका पति अयूब बाहर चला गया। थोड़ी देर बाद बस्सी भी चली गई और उसने बाहर से कमरा बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एहसान ने गर्दन पर चाकू सटाकर दुष्कर्म किया

सोनीपत विधायक के बेटे पर राजस्थान में गैंगरेप का मामला दर्ज - फोटो : फाइल फोटो
आरोप है कि एहसान ने गर्दन पर चाकू सटाकर महिला को जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता की अश्लील वीडियो भी बना लिया और किसी को घटना के बारे में बताने पर वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी।

इसके बाद वीडियो का डर दिखाकर आरोपी ने महिला से कई बार दुष्कर्म किया। 29 अगस्त की रात करीब 10 बजे महिला का पिता पड़ोस में किसी महिला की मृत्यु हो जाने पर उनके घर गया था। इसका फायदा उठाकर एहसान घर में घुस आया और महिला से दुष्कर्म किया।

महिला के शोर मचाने पर उसकी मां ने कमरे को बाहर से बंद कर दिया तथा फोन कर पीड़िता के पिता व दादा को बुला लिया। गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। महिला थाना डीएसपी शकुंतला ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया। महिला की मेडिकल जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें