इंडस्ट्रियल एरिया फेस दो में स्थित होटल अल्टिस की सातवीं फ्लोर पर तय समय के बाद डिस्को चलाने और शराब सर्व करने पर पुलिस ने होटल मालिक गुनदीप सिंह के खिलाफ वीरवार को मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
बाद में सेक्टर-15 निवासी गुनदीप को जमानत पर छोड़ दिया गया। उस पर डीसी के आदेशों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है।
सेक्टर-31 पुलिस को सूचना मिली थी कि बुधवार रात को होटल अल्टिस में डिस्को रात डेढ़ बजे तक चल रहा है। डीसी के आदेश के मुताबिक शनिवार, रविवार के अलावा डिस्को सिर्फ एक बजे तक ही खुल सकते हैं।
इस पर पुलिस टीम होटल में पहुंची और वीडियो कैमरे में नाचते और शराब सर्व करते हुए लोगों को कैद किया।