फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशियारपुर में बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने नशा तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़, महिला समेत तीन को पकड़ा

Wed, 19 May 2021 08:52 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)

सार

नशा तस्करों के खिलाफ होशियारपुर पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने एक बड़े तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने हेरोइन, अफीम, आधा किलो सोना और 50 लाख रुपये की नगदी बरामद की है। 
 
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की होशियारपुर पुलिस ने नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1.600 किलो से ज्यादा हेरोइन, 560 ग्राम सोना, 50 लाख रुपये की ड्रग मनी व कार बरामद की है। 

विज्ञापन


एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि नशा तस्करी में शामिल आरोपियों की पहचान पुष्पिंदर सिंह उर्फ टिंकू निवासी नारायण नगर होशियारपुर, अमित चौधरी निवासी मोहल्ला बसी ख्वाजू व जगरूप कौर निवासी ग्रीन एवेन्यू, थाना जंडियाला (अमृतसर) के तौर पर हुई है, जबकि चौथा आरोपी जसवीर सिंह उर्फ गज्जू निवासी जंडियाला अमृतसर फरार है।

नवजोत सिंह माहल ने बताया कि मंगलवार को थाना माडल टाउन प्रमुख इंस्पेक्टर करनल सिंह के नेतृत्व में एसआई दलविंदर सिंह व पुलिस पार्टी ने टांडा चौक के नजदीक स्पेशल नाका लगाया था। इस दौरान शक के आधार पर एक स्विफ्ट कार को रोका, जिसमें दो युवक सवार थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान पुलिस ने पुष्पिंदर सिंह उर्फ टिंकू की तलाशी ली तो उसकी जेब से लिफाफे में 45 ग्राम हेरोइन व अमित चौधरी के पैंट की जेब से 25 ग्राम हेरोइन व 50 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना माडल टाउन में एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्जकर पूछताछ की तो सामने आया कि यह हेरोइन जसवीर सिंह उर्फ गज्जु व उसके साथ रह रही जगरूप कौर से लाए हैं।

एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि इसके बाद एसपी (देहात) रविंदर पाल सिंह संधू के नेतृत्व में डीएसपी (डी) राकेश कुमार, इंस्पेक्टर करनैल सिंह, सीआईए इंचार्ज शिव कुमार, नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह व महिला सब इंस्पेक्टर जसवीर कौर पर आधारित टीमें बनाकर दबिश दी गई। दबिश के दौरान जसवीर सिंह उर्फ गज्जु फरार हो गया, जबकि जगरूप कौर जो कि जसवीर सिंह के साथ करीब दो वर्ष से रह रही थी, उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

जगरूप कौर के पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद करने के बाद घर की तलाशी ली तो एक किलो 480 ग्राम हेरोइन, 580 ग्राम अफीम, 560 ग्राम सोना व 49 लाख 48 हजार 700 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। उन्होंने बताया कि नशा बेचकर बनाई गई प्रॉपर्टी जब्त करवाने के लिए धारा 68 एफ के अंतर्गत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस जसवीर सिंह की तलाश में है। उन्होंने बताया कि गज्जु के खिलाफ पहले होशियारपुर व मोहाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो और पुष्पिंदर के खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं।

अब तक नशे के मामले में 189 केस दर्ज, 234 गिरफ्तार
एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि जिला पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ शुरू किए गए अभियान के तहत 1 जनवरी 2021 से अब तक 189 मामले दर्ज कर 234 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक 9 किलो 495 ग्राम हेरोइन, 4 किलो 230 ग्राम अफीम, 583 किलो 500 ग्राम चूरापोस्त, 4 किलो 318 ग्राम नशीला पाउडर, एक किलो 380 ग्राम चरस, 25 ग्राम स्मैक, 5 किलो गांजा, 105514 कैप्सूल व 52 प्रतिबंधित टीके बरामद किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें