फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशियारपुरः ऑडी ने मारी साइकिल और स्कूटर में टक्कर, एक बच्चे की मौत, 8 घायल

Thu, 10 May 2018 05:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
विज्ञापन
सड़क हादसा
विज्ञापन
तेज रफ्तार ऑडी ने साइकिल और स्कूटर सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य घायल हो गए। घटना पंजाब के होशियारपुर की है। हाईवे पर वीरवार को सुबह करीब सात बजे टांडा के खख के पास हुए एक ऑडी ने साइकिल और स्कूटर सवार बच्चों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में एक स्टूडेंट की मौत हो गई, जबकि दो स्टूडेंट्स सहित ऑडी कार सवार परिवार के 8 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को टांडा के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जालंधर रेफर कर दिया। वीरवार को सुबह सात बजे साइकिल सवार और एक्टिवा सवार स्टूडेंट ऑडी गाड़ी की चपेट में आ गए।

हादसे में मौत का शिकार हुए स्टूडेंट की पहचान मनप्रीत सिंह, निवासी राजधन के रूप में हुई है। जबकि साइकिल पर ही उसके साथ जा रहा छोटा भाई गुरकीरत, एक्टिवा पर जा रहे स्टूडेंट रुपिंदर सिंह पुत्र इंदरजीत सिंह निवासी घुल्ला, ऑडी सवार सुभम अग्रवाल और उसकी मां सुमन अग्रवाल, पत्नी शायनी अग्रवाल, भाई दानिश, बहन अंशु गुप्ता और भतीजी अवनि गुप्ता घायल हो गए। घायलों को जालंधर रेफर किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें