फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंगः प्रेम-प्रसंग में युवक ने जान गंवाई

Sat, 12 Apr 2014 02:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आज ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है, जहां 21 वर्षीय युवक को लड़की से प्रेम करने की सजा दी गई।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, कुरुक्षेत्र का रहने वाला 21 वर्षीय पिंकू गुर्जर समुदाय की एक लड़की से प्रेम करता था। युवक नाई बिरादरी से संबंध रखता था। दो महीने पहले दोनों शादी करने के इरादे से घर से भाग गए थे, लेकिन लड़की के परिवार वालों ने उन्हें ढूंढ लिया।

पकड़ लिए जाने के बाद युवती के परिवार वालों ने उसे यूपी के सरसावा में ताऊ के यहां रहने के लिए भेज दिया। गत 7 अप्रैल को पिंकू के पास युवती का फोन आया। युवती ने उसे मिलने के लिए यूपी बुलाया। पिंकू जब युवती से मिलने के लिए यूपी पहुंचा तो लड़की के परिवार वालों ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के एक डॉक्टर ने पिंकू के परिवार वालों को इस घटना की सूचना दी। पिंकू के परिवार वालों का कहना है कि वह हमें कहकर गया कि मैं त्रिलोकपुर देवी मां के दर्शन करने जा रहा हूं। पिंकू के परिजनों ने युवती के परिवार वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें