रेवाड़ी के इंद्रा कालोनी में गुरुवार देर रात प्रेम विवाह से नाराज लड़की के पिता और भाई ने युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर लड़की के पिता और भाई सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर देर रात ही गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार शहर के इंद्रा कालोनी निवासी करीब 26 वर्षीय बंटी उर्फ जोगिंद्र पड़ोस में रहने वाली युवती से प्रेम करता था। करीब छह माह पूर्व जनवरी में उसे लेकर कोलकाता चला गया और वहीं शादी कर ली। दो माह पूर्व दोनों रेवाड़ी आकर अपने घर में रहने लगे थे। शादी के बाद से लड़की पक्ष के लोग दुश्मनी रखने लगे।