फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग: शादी के दिन बहन से मिलने पहुंचे प्रेमी की हत्या

Fri, 27 Nov 2015 04:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती की शादी होने वाली थी, महिला संगीत के दिन प्रेमी उससे मिलने पहुंच गया। घरवालों ने बेरहमी से पीट-पीटकर जान ले ली। मामला पंजाब के लुधियाना का है। जवाहर नगर कैंप में बुधवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे एक युवक की उसकी प्रेमिका के घर वालों ने पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


आरोपियों ने हत्या करने के बाद शव पर दरी डाल दी और वहां से भाग गए। मृतक की पहचान हैबोवाल निवासी लव रतन (22) के तौर पर हुई है। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन पांच की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की शिकायत पर लव की प्रेमिका के भाई बग्गू और विक्की के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मृतक लव के दोस्त फिल्लौर में रहने वाले राहुल ने बताया कि लव होजरी का काम करता था। उसके एक लड़की के साथ प्रेम संबंध थे। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की के परिजन राजी नहीं थे। दोनों के प्रेम संबंधों के बारे में लड़की की बहन और उसकी एक सहेली को मालूम था। राहुल के मुताबिक कुछ समय पहले लव की प्रेमिका के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी।
विज्ञापन


शुक्रवार को लड़की की शादी थी। लड़की लव को लगातार फोन कर कह रही थी कि वह उससे शादी करेगी या फिर मर जाएगी। बुधवार को लड़की की बहन और उसकी सहेली ने लव को फोन किया कि वह उससे एक बार मिल ले।
विज्ञापन

इसी लड़की को दो साल पहले भगाकर ले गया था युवक

इसके बाद राहुल और लव फिल्लौर से जवाहर नगर कैंप पहुंचे। राहुल गली के बाहर खड़ा हो गया, जबकि लव अंदर चला गया। जब लव अंदर पहुंचा तो लड़की के भाइयों और उसके अन्य रिश्तेदारों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।

आरोपियों ने उसे इतना मारा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपियों ने उसके शव को गली के पास फेंक कर उस पर दरी डाल दी। राहुल को पता चला तो उसने लव के परिजनों को बताया।

अदालत से भगोड़ा करार था लव
राहुल के मुताबिक कुछ समय पहले लव के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। वह लगातार पेशी पर जा रहा था। कुछ दिन पहले उसकी पेशी मिस हो गई। जिस वजह से अदालत ने उसे भगोड़ा करार दे दिया। वह कुछ दिनों से घर से फरार चल रहा था। पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी।

थाना डिवीजन पांच में तैनात सब इंस्पेक्टर पवन कुमार ने कहा कि लव इसी लड़की को करीब दो साल पहले भगाकर ले गया था। उसके खिलाफ थाना डिवीजन पांच में ही मामला दर्ज किया गया था। वह पहले जेल भी काट चुका है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी लव के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

उन्होंने कहा कि बुधवार को लड़की वालों के घर संगीत था। इसी दौरान लव वहां पहुंचा और आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि हत्या में रॉड या फिर हॉकी स्टिक का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें