फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड से मिलने गया था बैंककर्मी, पर हो गई हत्या, घर में मची चीख पुकार

Wed, 27 Sep 2017 01:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखी दादरी(हरियाणा)
विज्ञापन
युवक को बुरी तरह से पीटा - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मुलाकात बैंककर्मी को महंगी पड़ गई। मिलने के लिए गया था, पर कांड हो गया और उसके घर में चीख पुकार मच गई। घटना हरियाणा के चरखी दादरी की है। विवाहित प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंचे बैंककर्मी की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


मृतक का शव प्रेमिका के घर के आंगन में शहतूत के पेड़ से बंधा मिला। प्रेमिका को भी गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर दो नामजद समेत कई लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में बधवाना निवासी राजेंद्र ने बताया कि उसका बेटा रामपाल शादीशुदा था और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बतौर क्लर्क कार्यरत था और फिलहाल झोझूकलां में उसकी पोस्टिंग थी। करीब तीन साल पहले रामपाल की पोस्टिंग गांव भागवी में थी।
विज्ञापन


राजेंद्र ने बताया कि सोमवार को ड्यूटी से लौटने के बाद साजिश के तहत रामपाल को गांव भागवी बुलाया गया तो वह बाइक लेकर वहां चला गया।

 
विज्ञापन

प्रेमिका भी कमरें में घायल अवस्था में मिली

युवक को बुरी तरह से पीटा - फोटो : demo pic
राजेंद्र ने आरोप लगाया कि भागवी में उसके बेटे को शहतूत से बांध डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस को सुबह 5.30 बजे मामले की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक रामपाल का शव आंगन में शहतूत के पेड़ से बंधा मिला। उसके हाथों और पैरों पर चोट के निशान थे। घर के एक कमरे में विवाहिता पूजा भी घायलावस्था में मिली। उसे उपचार के लिए दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उसे पीजीआई रेफर किया गया।

तीन साल से चल रहा था प्रेम संबंध
घायल महिला पूजा ने पूछताछ में मृतक युवक से प्रेम-प्रसंग की बात कबूली है। पूजा के मुताबिक मृतक रामपाल को वह तीन साल से जानती थी। भागवी में पोस्टिंग के दौरान पूजा से उसकी मुलाकात हुई थी। सोमवार रात भी रामपाल को उसने फोन कर बुलाया था। इसकी भनक विवाहिता के परिजनों को लग गई। उन्होंने पीट-पीटकर रामपाल की हत्या कर दी और पूजा से भी मारपीट की। मृतक के परिजनों के बयान पर आजाद और पूजा समेत कई लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है।
- डीएसपी सुरेश हुड्डा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें