फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंगः भाई ने किया छोटी बहन का कत्ल, खून से सना मिला शव

Sat, 06 Aug 2016 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखी दादरी
विज्ञापन
murder - फोटो : demo pic
विज्ञापन
गांव आदमपुर में शुक्रवार रात एक युवक ने अपनी छोटी बहन की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। सुबह उसकी मां उठी तो देखा कि फर्श पर बेटी का खून से सना शव पड़ा है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों में चर्चा है कि युवक किसी समारोह में गया हुआ था और वहां उसका किसी लड़के के साथ झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह घर आया और घर में सो रही बहन की हत्या कर दी। पुलिस आनर किलिंग की आशंका भी जता रही है, हालांकि वास्तविक कारण आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही समाने आएंगे। जानकारी के अनुसार आदमपुर निवासी सुनील पुत्र रणवीर ने रात में किसी समय घर में सो रही 18 वर्षीय बहन प्रिया की तेजधार हथियार से हत्या कर दी।

इस घटना का पता घर में ही दूसरे कमरे में सो रही उसकी मां को भी पता नहीं चला। सुबह जब उसकी मां उठी तो देखा कि प्रिया का लहूलुहान शव पड़ा है। मृतका के सिर, दोनों पैर व पेट पर चोटों के निशान थे। घटना की सूचना उसने गुड़गांव में रह रहे अपने पति को दी। इसके बाद पुलिस को अवगत करवाया। 
विज्ञापन


मिट्टी और खून से लथपथ था शव
मकान गांव के बाहरी इलाके में स्थित है। प्रिया का शव मिट्टी व खून से लथपथ था। हत्या की घटना मकान से बाहर हुई या अंदर इसे लेकर भी शक जाहिर हो रहा है। पुलिस इस पहलू से भी जांच कर रही है जबकि शव मकान में फर्श पर पड़ा मिला। 

आरोपी का हुआ था झगड़ा 
ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार को आरोपी सुनील किसी समारोह में शामिल होने गया था। उसका वहां किसी युवक से झगड़ा भी हुआ था। बाद में वह अपनी पिकअप गाड़ी लेकर घर आ गया था। इसके बाद रात में किसी समय उसने हत्या की इस घटना को अंजाम दिया। सदर पुलिस थाना प्रभारी देशराज दहिया ने बताया कि जब शव के पास ही पुलिस को एक मोबाइल भी मिला है। इसे कब्जे में लेकर कॉल डिटेल की जांच करवा रहे हैं। पता चला है कि आरोपी शराब पीने का आदी है और अक्सर परिजनों से  मारपीट करता था। 

मृतका के परिजनों ने किसी प्रकार का बयान दर्ज करवाए जाने से इंकार किया है। पुलिस की ही शिकायत पर सुनील के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी पर ही हत्या के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन

- देशराज दहिया, सदर थाना प्रभारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें