फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहाते के करिंदों ने होमगार्ड के जवानों को पीटा

Fri, 30 May 2014 08:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
फेज-1 में डीसी दफ्तर से चंद कदमों की दूरी पर स्थित शराब ठेके के बाहर पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान ठेके के साथ चलते अहाते के करिंदों ने चंडीगढ़ पुलिस के होमगार्ड के दो मुलाजिमों की जमकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन


उनके कपड़े तक फाड़ डाले। इसी बीच मौके पर पीसीआर कर्मी भी पहुंच गए। साथ ही डीसी दफ्तर में विभिन्न कामों से आए लोग भी वहां पर जुट गए। लेकिन अहाते के करिंदरे पीछे नहीं हटे।

इस दौरान वे मौके पर पहुंचे एक मीडिया कर्मी से भी अहाते वाले उलझ गए। साथ ही कैमरा छीनने तक की कोशिश की गई। जब उन्हें मामला बिगड़ता लगा तो उन्होंने अपने साथियों को सूचित कर दिया।
विज्ञापन


इसी बीच कुछ ही मिनटों में एक बोलेरो गाड़ी में युवक पहुंचे। गाड़ी में आए युवकों ने पीसीआर कर्मियो के सामने फिर से होमगार्ड कर्मियों को पीटना शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस कर्मियों ने होम गार्ड मुलाजिम को छुड़ाने की कोशिश की।

इसके बाद लोगों ने थाना फेज-1 पुलिस को सूचित किया। थाने की टीम भी कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गई। इसके बाद उन्होंने लोगों को अलग किया। करीब एक घंटे तक ड्रॉमा चला।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें