फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना के बाद अमृतसर में हुई पवित्र ग्रंथ की बेअदबी, लोगों में रोष

Sun, 14 Aug 2016 08:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बटाला
विज्ञापन
discourtesy case at btala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गांव मरड़ के गुरुद्वारा साहिब में रविवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूप के अंगों की बेअदबी का मामला सामने आया है। रविवार सुबह करीब दस बजे घटना का पता चला। गांव मरड़ के गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 9 से लेकर 28 तक पावन अंगों की बेअदबी की गई।
विज्ञापन


इससे क्षेत्र के लोगों में रोष है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों के अलावा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा ने भी इस घटना की निंदा की। इस संबंध में बटाला की सदर पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी मनजीत सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। 

 
विज्ञापन

बेअदबी का मामला - फोटो : amar ujala
जांच अधिकारी एएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि हर रविवार महिलाओं का ग्रुप गुरुद्वारा साहिब में सुखमणी साहिब का पाठ करता है। रविवार सुबह जब वह आईं तो श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप के अंगों की बेअदबी हुई थी।

जांच अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में गांव मरड़ के गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी मनजीत सिंह के बयान पर पुलिस थाना सदर बटाला में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

डीएसपी बटाला सोहन सिंह का कहना है कि इस मामले को लेकर पुलिस ने गहनता से जांच शुरू कर दी है। गांव में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। आरोपियों को जल्द ही ट्रेस करके काबू कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें