पत्नी के छोड़कर कहीं जाने से परेशान हिमाचल निवासी युवक ने घर में फंदा लगाकर दे दी जान। सेक्टर 42 अटावा में हिमाचल के एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस केअनुसार व्यक्ति पिछले कई महीनों से डिप्रेशन में था।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमएसएच 16 में रखवा दिया है। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हिमाचल प्रदेश के पालमपुर का मूल निवासी विजयपाल (31) ने अटावा में किराए के मकान में रह रहा था।
उसने कमरे में फंदा लगा कर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि विजयपाल करीब छह महीने से इस कमरे में रह रहा था। पुलिस ने बताया कि उसकी पत्नी घर छोड़कर कहीं चली गई थी, इसके बाद से ही वह डिप्रेशन में था और पालमपुर छोड़कर यहां चला आया और यहां सेक्टर 34 में एक दुकान में काम करने लगा।
रविवार सुबह से ही विजयपाल के कमरे का दरवाजा नही खुला था। इसके बाद पड़ोस के लोगों को शक हुआ। उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो विजयपाल फंदे से लटका मिला। जिसके बाद लोगों ने 100 पर फोन कर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर विजयपाल को फंदे से उतारा और जीएमएसएच 16 लेकर गए । जहां डाक्टरों ने विजयपाल को देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जीएमएसएच 16 में रखवा दिया।