फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में एयरटेल का ऑफिस, रात में जुआघर चलता था यहां

Sun, 23 Aug 2015 06:15 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी को भनक भी नहीं थी कि दिन में लोगों की नजरों में एयरटेल कंपनी के शोरूम में रात को चलता था जुए का हाईटेक अड्डा। मामला पंजाब के लुधियाना का है।
विज्ञापन


शार्टकट तरीके से पैसे कमाने वाले अड्डा सरगना गगनदीप सिंह उर्फ शंहशाह को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामले का चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने जुए के अड्डे पर रेड कर 17 जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15.2 लाख रुपये की नगदी भी बरामद की है।

अड्डा संचालक के कब्जे से उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर और छह कारतूस भी बरामद किए गए हैं। थाना शिमलापुरी की पुलिस ने गगनदीप सिंह उर्फ शंहशाह, वरिंदर पाल सिंह, हरविंदर सिंह, केवल कृष्ण, संदीप सिंह, विनोद कुमार, राजेश कुमार, सुखविंदर पाल सिंह, सतिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, अमरजीत सिंह, सुनील कुमार, शंटी, गुरप्रीत सिंह, सिमरजीत बजाज, बलजीत सिंह उर्फ हैप्पी और सरबजीत सिंह के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के रईसजादों को हाइटेक सिस्टम में जुआ खिलाता ‌‌था

कमिश्नर परमराज सिंह उमरानंगल ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गगनदीप सिंह दिन में एयरटेल टेलीकॉम कंपनी का शोरूम चलाता है और रात में शहर के रईसजादों को हाइटेक सिस्टम में जुआ खिलाता है।

डीसीपी डॉ. नरेंद्र भार्गव की अगुवाई में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें एसीपी सतीश मल्होत्रा, थाना लाडोवाल के प्रभारी पीपीएस प्रोबेशनल सौरव जिंदल, इंस्पेक्टर जगजीत सिंह और इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा को शामिल किया गया। जांच करने पर पता चला कि गगनदीप सिंह उर्फ शहंशाह इस धंधे का मुख्य सरगना है और उसने हाइटेक सिस्टम लगा रखा है।

आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए सीसीटीवी कैमरे, कैंची गेट और लोहे का मजबूत गेट लगाया हुआ था। हर व्यक्ति की अच्छी तरह से जांच कर ही उसे जुआ घर में जाने दिया जाता था। इसके अलावा शहंशाह ने अपने पास एक लाइसेंसी रिवाल्वर रखी हुई थी।

परमराज सिंह उमरानंगल, पुलिस कमिश्नर, लुधियाना ने बताया कि आरोपी के पास जुआ खेलने के लिए पंजाब के कई शहरों के लोग आते थे। आरोपी उनसे जुआ खिलाने के लिए मोटी रकम वसूल करता था। पीपीएस प्रोबेशनल सौरव जिंदल किसी तरह जुआ घर के अंदर दाखिल हो गए और आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें