फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीना हत्याकांड: बचपन के दोस्त ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Thu, 27 Aug 2015 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
टीवी चैनल की पूर्व सीईओ इंद्राणी मुखर्जी की बेटी शीना बोरा हत्याकांड मामले में शीना के बचपन के दोस्त ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।
विज्ञापन


दरअसल मुंबई में एक टीवी चैनल की पूर्व सीईओ इंद्राणी मुखर्जी की बेटी शीना बोरा की हत्या मामले में लुधियाना निवासी उसके दोस्त ने आरोप लगाया है कि शीना का कत्ल ऑनर किलिंग है।

उन्होंने कहा कि दो साल से शीना की मां दावा करती थीं कि शीना यूएस में सेटल हो गई है और वहीं बैंक में नौकरी कर रही है। मंगलवार रात उसकी हत्या की सूचना मिलने से वे सकते में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीना को इंसाफ दिलाने के लिए पुराने दोस्त एकजुट हो रहे हैं

शीना के साथ गुवाहाटी में पढ़ने वाले लुधियाना निवासी इंद्रजीत ने बताया कि वे कई साल शीना के साथ पढ़े हैं और लगातार उसके संपर्क में थे।

उन्होंने कहा कि शीना अच्छी और होशियार लड़की थी। इंद्राणी मुखर्जी पहले शीना को अपनी बहन बता रही थीं, जबकि वह उसकी बेटी थी। इंद्रजीत 2011 में शीना से मिले थे। उसके बाद करीब दो साल से उसके परिवार वाले कहते थे कि वह अमेरिका चली गई है।

इंद्रजीत ने कहा कि शीना के सभी दोस्तों को मामला ऑनर किलिंग का लग रहा है। उसके सभी पुराने दोस्त एकजुट हो रहे हैं और शीना को इंसाफ दिलाने के लिए हरसंभव कोशिश करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें