फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में शातिर चोर: शॉपिंग करने मार्केट आए हाईकोर्ट के वकील की बुलेट चोरी, चंद मिनटों में की वारदात, Video

Tue, 16 Dec 2025 06:01 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ के सेक्टर-41 स्थित कृष्णा मार्केट में खरीदारी के दौरान पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट अमन बेदवान की बुलेट मोटरसाइकिल चोरी हो गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। 
विज्ञापन
बुलेट बाइक पर सवार लाल जैकेट में आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोर पलक झपकते ही वारदात को अंजाम दे रहे हैं। चोरी का नया मामला सेक्टर-41 की कृष्णा मार्केट में सामने आया है। यहां शातिर चोर वकील की बुलेट मोटरसाइकिल चोरी कर नौ दो ग्यारह हो गए। 

विज्ञापन

 
सेक्टर-41 स्थित कृष्णा मार्केट में खरीदारी के दौरान पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट अमन बेदवान की बुलेट मोटरसाइकिल चोरी हो गई। वह पत्नी के साथ मार्केट में स्लीपर खरीदने पहुंचे थे और बाइक मार्केट की पार्किंग में खड़ी की थी। कुछ देर बाद वापस पार्किंग में पहुंचे तो बाइक गायब थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दी। आरोपी बाइक चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। 

विज्ञापन


बता दें कि कुछ ही दिन पहले सेक्टर 40 में ही घर के अंदर से चोरों ने बुलेट मोटरसाइकिल चोरी कर ली थी। एडवोकेट अमन बेदवान ने बताया कि उन्होंने खुद मार्केट में दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में तीन युवक पार्किंग में आते दिखाई देते हैं। इनमें से एक युवक ने लाल रंग की जैकेट पहनी थी, जबकि दूसरे ने काले रंग की जैकेट और टोपी पहनी थी। तीसरे युवक ने भी टोपी पहनी हुई थी।

तीनों आरोपी पार्किंग में इधर-उधर घूमते रहे और खड़े वाहनों के हैंडल घुमाकर यह जांचते नजर आए कि किस बाइक का लॉक खुला है। इसी दौरान उनकी नजर बुलेट मोटरसाइकिल पर पड़ी। लाल जैकेट पहने युवक ने बुलेट में चाबी लगाकर लॉक खोला और स्टार्ट कर लेकर भाग गया। तीनों आरोपी एक ही बाइक पर मार्केट में पहुंचे थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


मार्केट में बैट लेकर आए युवकों से मिलाया हाथ
सीसीटीवी में तीन अन्य युवक बैट लेकर मार्केट में पहुंचे। तीनों ने चोरों के साथ हाथ मिलाया, गले लगे और बातचीत भी की। हालांकि वे युवक बाद में बैट लेकर मार्केट के अंदर चले गए। पीड़ित का कहना है इन तीनों युवकों से पूछताछ होनी चाहिए कि आखिर आरोपी कौन थे। वहीं पुलिस का कहना है कि उन युवकों से पूछताछ की गई थी, लेकिन उन्होंने आरोपियों को जानने से इंकार किया है। उनका कहना है कि आरोपी मार्केट में मिले थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें