फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पाक से आया हेक्साकॉप्टर ड्रोन मार गिराया, 5 KG हेरोइन बरामद, पुलिस व BSF ने की संयुक्त कार्रवाई

Mon, 23 Jan 2023 12:03 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़/अमृतसर

सार

अंतराराष्ट्रीय सीमा से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव में कक्कड़ में 12 राउंड फायरिंग कर ड्रोन गिराया गया। दो लोगों को भी मौके से हिरासत में लिया गया है। यूएसए और चीन के पुर्जों से ड्रोन तैयार किया गया था। 10 लाख रुपये की कीमत वाला यह हाईब्रिड 6 पंखों वाला ड्रोन था, दो महीने में यह छठा ड्रोन गिराया गया है। 
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान सीमा। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब पुलिस व सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने संयुक्त अभियान में शनिवार और रविवार रात अंतरराष्ट्रीय सीमा से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव कक्कड़ में पाकिस्तान से हेरोइन लेकर आए एक अति आधुनिक हेक्साकॉप्टर ड्रोन को 12 राउंड फायरिंग कर मार गिराया। साथ ही पांच किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।

विज्ञापन


दो लोगों को भी मौके से हिरासत में लिया है, जो कि भागने की फिराक में थे। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस ने इस संबंध में एनडीपीएस अधिनियम समेत कई धाराओं के तहत अमृतसर ग्रामीण के लोपोके पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।

दो महीने मेें पुलिस और बीएसएफ ने यह छठा ड्रोन मार गिराया है। अधिकारियों के मुताबिक शनिवार-रविवार देर रात भारत - पाक सीमा पर ड्रोन की गतिविधि को सुरक्षा एजेंसियों ने नोट की थी। इसके बाद अमृतसर ग्रामीण जिले की पुलिस टीम ने तुरंत बीएसएफ के साथ इनपुट सांझा किए। इसके बाद ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन


साथ ही ड्रोन को मार गिराया है। जांच में सामने आया कि 10 लाख रुपये की कीमत वाला यह हाईब्रिड 6 पंखों वाला ड्रोन यूएसए और चीन में निर्मित पार्टाें को मिलाकर बनाया था। यह लंबे समय तक चलने वाले बैटरी बैकअप और इन्फ्रारेड-आधारित नाइट विजन कैमरा और जीपीएस सिस्टम सहित हाई-टेक सुविधाओं से लैस की।

एसएसपी अमृतसर ग्रामीण स्वपन शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मौके से दो व्यक्तियों को राउंडअप किया है । उन्होंने कहा कि ड्रोन के माध्यम से खेप भेजने वाले पाक तस्करों और उनके भारतीय सहयोगियों की पहचान की जा रही है, जिन्होंने यह हेरोइन बरामद करनी थी।

दो महीने में छह ड्रोन बरामद

  • 29 नवंबर, 2022 - तरनतारन के खेमकरण में सीमा चौकी (बीओपी) हरभजन के अधिकार क्षेत्र में हेरोइन के छह पैकेट ले जा रहा एक हेक्साकॉप्टर ड्रोन बरामद किया गया, जिसका वजन 6.68 किलोग्राम था।
  • 30 नवंबर, 2022- तरनतारन के खलरा के गांव वन तारा सिंह के इलाके से एक टूटा हुआ क्वाडकॉप्टर ड्रोन बरामद किया गया
  • 2 दिसंबर, 2022 - तरनतारन के खेमकरण इलाके से 5.60 किलो वजनी हेरोइन के पांच पैकेट ले जा रहा एक हेक्साकॉप्टर ड्रोन बरामद किया गया।
  • 4 दिसंबर, 2022 - तरनतारन में सीमा चौकी (बीओपी) कालिया के क्षेत्र से हेरोइन के तीन पैकेटों से लदा एक क्वाडकॉप्टर ड्रोन बरामद किया गया, जिसका वजन 3.06 किलोग्राम था।
  • 25 दिसंबर, 2022 - अमृतसर ग्रामीण पुलिस द्वारा 10 किलो हेरोइन के साथ 20 लाख रुपये मूल्य का एक डीजेआई श्रृंखला यूएसए निर्मित हाई-टेक ड्रोन बरामद किया गया
  • 22 जनवरी, 2023 - अमृतसर ग्रामीण में बीओपी कक्कड़ के क्षेत्र से 5 किलो हेरोइन ले जा रहा एक हेक्साकॉप्टर हाई-टेक ड्रोन बरामद किया गया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें