फिरोजपुर सेक्टर के अंतर्गत बीओपी बारेके के पास शनिवार की रात बीएसएफ जवानों में 25 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की। घनी धुंध का फायदा उठाकर पाकिस्तानी तस्कर भाग निकले।
बीएसएफ के डीआईजी आरके थापा ने बताया कि दस दिन पहले ही बीओपी बारेके के पास नई बटालियन 105 तैनात हुई थी। इसका फायदा पाकिस्तानी तस्कर उठाना चाहते थे। लेकिन इस बटालियन के जवानों को इस एरिया की विस्तार से जानकारी दी गई थी।
डीआईजी ने बताया कि शनिवार की रात घनी धुंध पड़ रही थी। जवानों ने आधुनिक यंत्र के जरिये देखा कि आईबी क्रॉस कर एक व्यक्ति ने भारतीय सीमा में प्रवेश किया और वापिस चला गया और तीन अन्य व्यक्ति आईबी क्रॉस कर फेंसिंग तक पहुंच गए। इस पर जवान सतर्क हो गए।
जवान पाकिस्तानी तस्करों को देखना चाहते थे। धुंध अधिक होने के कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। जब तस्करों ने फेंसिंग पार भारतीय सीमा में हेरोइन के पैकेट फेंकना शुरू किए तो सिर्फ आवाज सुनाई दे रही थी। पाकिस्तानी तस्कर बीएसएफ जवानों की हरकत को भांप गए और वहां से भाग निकले।
डीआईजी ने बताया कि सर्च अभियान के दौरान मौके से हेरोइन के पांच पैकेट मिले, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 25 करोड़ रुपये की हेरोइन है