फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक सीमा से 15 करोड़ की हेरोइन बरामद

Fri, 19 Sep 2014 06:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल ने सरहद से पंद्रह करोड़ की हेरोइन बरामद की है, जबकि पाकिस्तानी तस्कर भागने में कामयाब हो गए। यह घटना बीएसएफ की पोस्ट उधार धारीवाल (अमृतसर) के पास घटी।
विज्ञापन


डीआईजी एमएफ फारूकी ने बताया कि बीएसएफ के जवान वीरवार रात को बीओपी उधार धारीवाल के पास गश्त कर रहे थे। वहां पर जवानों ने फेंसिंग के पास पाकिस्तानी तस्करों की गतिविधि महसूस की।

फेंसिंग के पास से घास में एक पैकेट बरामद हुआ। उसके पास उक्त क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू किया गया। वहां से दो और पैकेट बरामद हुए।

इन पैकेटों में हेरोइन थी। जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत पंद्रह करोड़ रुपये आंकी गई है। डीआईजी ने बताया कि इस साल बीएसएफ ने पंजाब बार्डर से 322.011 किलो हेरोइन पकड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें