फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

जालंधर में सिर कटे शव से सनसनी, हाथ-पैर भी हैं गायब

Fri, 15 Jul 2016 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
- फोटो : Demo Pic
जालंधर के आदमपुर-अलावलपुर रोड पर स्थित गांव महमूदपुर में वीरवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क के किनारे एक सूटकेस में सिर कटा शव मिला।


लाश का सिर, हाथ और टांगें किसी धारदार हथियार से काटी गई हैं। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर शव और सूटकेस को फोरेंसिक लेबोरेटरी में जांच के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।

मृतक का धड़ पहचान के लिए 72 घंटे तक सिविल अस्पताल में पहचान के लिए रखा जाएगा। सूचना पाकर एसपी (डी) परमिंदर सिंह भंडाल व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसपी भंडाल के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 30-35 साल लग रही है। सूटकेस एक देसी कंपनी का है, जिसके बारे में पुलिस पता कर रही है। पुलिस की ओर से सारे पंजाब में वायरलेस करवा दी गई है, ताकि मृतक की शिनाख्त की जा सके।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें