फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में पुलिस एनकाउंटर, 5 लाख का इनामी बदमाश मार गिराया

Fri, 03 Jun 2016 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
हरियाणा के बदमाश कन्नू का पंजाब में एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरपंची के चुनाव में भाई की हार का हत्याओं से बदला ले रहे 5 लाख के इनामी बदमाश को हरियाणा पुलिस ने पंजाब में मार गिराया। बठिंडा के तलवंडी इलाके में पुलिस के एनकाउंटर में अजय सिंह उर्फ कन्नू को गोली लगी थी। अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने गैंगस्टर के 4 अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों में सोनीपत के रहने वाले दीपक, मोहित, राकेश और भोला शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पूरे गांव रामतीर्थ को सील करके रखा हुआ है।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने गैंगस्टर्स की गाड़ी को देखा था और फिर पुलिस उनके पीछे लग गई। गांव रामतीर्थ में गैंगस्टर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें गैंगस्टर अजय की मौत हो गई।  पुलिस व् गैंगस्टरों के बीच 1 घंटा मुकाबला चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई की हार का बदला लेने को कर रहा था हत्याएं

हरियाणा के बदमाश कन्नू का पंजाब में एनकाउंटर - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा पुलिस कई दिनों से कन्नू के पीछे लगी थी। कन्नू अपने भाई की हार का बदला लेने के लिए सोनीपत के करवेड़ी गांव में एक के बाद एक हत्या कर रहा था। शुरुआत में उसके उपर 50 हजार रुपये का इनाम था, जिसे बाद में बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया।

पूरे मामले में चुनावी रंजिश सामने आ रही है करेवडी गांव निवासी अजय उर्फ़ कन्नू नाम के युवक के भाई संजय ने सरपंची का चुनाव लड़ा था जिसमे जिसमे उसकी हार हो गयी उसके बाद से अजय ने चुनावी रंजिश निकालने के लिए लोगो की हत्या शुरू कर दी।

कन्नू सरपंच पर भी जानलेवा हमला कर चुका था और अब जाहरी गांव में सुनील और वीरेंदर नाम के शख्स को गोली मार दी और बाप-बेटे को मौत के घाट उतार दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें