फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगेस्टर की गर्लफ्रेंड लापता, एनकाउंटर से पहले पुलिस को दे रही थी प्रेमी की लोकेशन

Fri, 03 Jun 2016 12:11 PM IST
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
दिव्या पाहुजा का गुड़गांव स्थित घर और संदीप गाड़ौली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गैंगस्टर संदीप गाड़ौली एनकाउंटर मामले में गाड़ौली की जिस कथित प्रेमिका दिव्या पाहुजा को लेकर बवाल मचा हुआ है, उसे लेकर न तो स्थानीय पुलिस चौकी और न ही गली-मोहल्ले में कोई कुछ बोलने को तैयार है।
विज्ञापन


लोग उसका नाम लेने से भी कतरा रहे हैं। पुलिस ने इस बात को खारिज कर दिया है उसके पिता ने उसकी गुमशुदगी की जानकारी दी है। दिव्या के पिता पास की ही सब्जीमंडी में फल, सब्जी की रेहड़ी लगाते रहे हैं, लेकिन विवाद के बाद से मंडी में कम ही दिखते हैं।

‘अमर उजाला’ बृहस्पतिवार को दिव्या के घर पहुंचा, जहां पता चला कि काफी दिनों से वह घर पर नहीं है। वह कहां है, यह किसी को पता नहीं।

सात फरवरी को मुंबई में हुए गैंगस्टर संदीप गाड़ौली के एनकाउंटर मामले में दिव्या पर आरोप है कि वही उसके बारे में गुड़गांव पुलिस को अपडेट दे रही थी। एनकाउंटर के बाद से वह संदिग्ध हालात में गायब है।
विज्ञापन

मुंबई की एसआईटी दो बार दिव्या की तलाश में पटौदी रोड चौकी पुलिस आ चुकी है

दिव्या पाहुजा - फोटो : अमर उजाला
स्थान: पटौदी रोड पुलिस चौकी, समय: 1:05 बजे : यहां पता चला कि दिव्या पाहुजा के गायब होने की कोई शिकायत नहीं है। दो दिन पहले उसकी बहन नैना का एयरपोर्ट में जॉब लगने के लिए वेरिफिकेशन का कागज जरूर आया था।

तभी दिव्या की छोटी बहन पिता के साथ चौकी आई थी। यह भी पता चला कि मुंबई की एसआईटी दो बार दिव्या की तलाश में पटौदी रोड चौकी पुलिस आ चुकी है।

स्थान-बल्देव नगर कालोनी, समय: 2:25 बजे : बल्देव नगर की गली नंबर-15, जिसे ट्यूववेल वाली गली के नाम से जाना जाता हैं। यहां दिव्या पाहुजा का नाम लेने से हर कोई कतरा रहा था।

उसके पिता अशोक पाहुजा सब्जी मंडी में रेहड़ी जरूर लगाते हैं। बेटी का नाम उछलने के बाद से उसने रेहड़ी लगाना बंद कर दिया है। लोग बताते हैं कि कौन आ रहा है-कौन जा रहा है, इससे किसी का कोई लेना-देना नहीं है। इन-दिनों अक्सर दिव्या के घर पर ताला लगा रहता है।
विज्ञापन

दिव्या पाहुजा के तीन मंजिला घर के गेट पर पूर्व खेल मंत्री का पोस्टर लगा हुआ है

दिव्या का घर - फोटो : अमर उजाला
स्थान: गली नंबर-15 मकान संख्या 226, समय: 2:39 बजे : दिव्या पाहुजा के तीन मंजिला घर के गेट पर पूर्व खेल मंत्री का पोस्टर लगा हुआ है। डोरवेल बजने के बाद 14 साल की लड़की ने दरवाजा खोला।

उसने बताया कि दिव्या घर पर नहीं है। जब उनकी छोटी बहन नैना के बारे में पूछा तो उसने कहा कि वह पार्लर गई हैं। पिता घर पर नहीं हैं। इसके बाद वह दरवाजा बंद लेती है।

जब संवाददाता ने पड़ोसी से बात करने का प्रयास किया तो लड़की ने दोबारा दरवाजा खोलकर कहा कि घर पर कोई नहीं है। कोई पड़ोसी कुछ नहीं बोलेगा। यहां खड़े होने का कोई फायदा नहीं है।

दिव्या के बारे में कुछ जानकारी :
दिव्या पाहुजा ने सेक्टर 10 स्थित मीनाक्षी पब्लिक स्कूल में शिक्षा ली है। 
करियर की शुरुआत मॉडल बनकर करना चाहती थी। 
साल भर पहले वह गैंगस्टर संदीप के संपर्क में आई थी। 
27 मई तक उसने अपना फेसबुक अकाउंट अपडेट किया है। 
गैंगस्टर के संपर्क में आने से पहले वह मॉल व अन्य स्थानों पर कार्यक्रम संचालन का काम करती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें