फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक! लुटेरों को पकड़ने गए थे पुलिसवाले, पिटकर लौटे

Wed, 29 Apr 2015 06:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
लूट के आरोपी को पकड़ने आई हरियाणा की पुलिस को उसके परिजनों के हाथों पिटना पड़ा। मामला पंजाब के पटियाला के गांव हमझड़ी का है। हाथापाई के बीच आरोपी बच निकला और पुलिस को खाली हाथ ही लौटना पड़ा। पुलिस के साथ हाथापाई के आरोप में आरोपी पर पातड़ां थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


हरियाणा के जींद इलाके में 20 अप्रैल को एक लूट की घटना हुई थी, जिसमें दो वाहनों की लूट होने का मामला दर्ज किया गया था। लूट में गांव हमझड़ी के निवासी दविंदर सिंह को आरोपी बनाया गया था। सीआईए स्टाफ जींद दविंदर सिंह के बारे में जानकारी जुटाने में सफल हुआ।

पुलिस को यह पता चला था कि आरोपी गांव हमझड़ा का निवासी है। सीआईए स्टाफ जींद, हरियाणा के इंस्पेक्टर रविंदर कुमार ने बताया कि 20 अप्रैल को दर्ज हुए एक मामले में वांछित दविंदर सिंह को पकड़ने के लिये वह अपनी पुलिस टीम के साथ दविंदर सिंह के घर पर पहुंचे थे। उनके साथ सब इंस्पेक्टर जोगिंदर सिंह, ड्राइवर हवलदार तेजवीर सिंह थे।
विज्ञापन

विज्ञापन

परिवार वालों ने पुलिस के साथ धक्कामुक्की की

टीम अपने साथ पातड़ां पुलिस के हवलदार सुखजिंदर सिंह को भी लिया था। यह टीम जब आरोपी के घर पर पहुंची और आरोपी को घर से बाहर आने के लिये आवाज दी गई। आरोपी जब बाहर आया और पुलिस के साथ बातचीत कर रहा था।

तभी घर के भीतर से एक लड़की आई, जिसने सब इंस्पेक्टर जोगिंदर सिंह की वर्दी को पकड़कर उसे खींचने का प्रयास किया। पुलिस का ध्यान जब आरोपी से हटा तो वह पुलिस अधिकारियों को धक्का देकर वहां से फरार हो गया। लड़की की तरफ से वर्दी खींचने पर एसआई जोगिंदर सिंह की वर्दी के बटन भी टूट गए।

यही नहीं परिवार के अन्य सदस्यों ने भी पुलिस के साथ धक्कामुक्की कर उन्हें अपनी ड्यूटी पूरी नहीं करने दी। इससे आरोपी पुलिस की गिरफ्त से भागने में सफल हो गया। हरियाणा पुलिस के स्टाफ के बयानों के बाद पातड़ा पुलिस ने आरोपी दविंदर सिंह व अन्य पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें