फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG! महिला कर्मचारी ने कर दिया डेढ़ करोड़ का गबन

Wed, 02 Sep 2015 06:26 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डेली वेज महिला कर्मचारी की शातिराना करतूत देखिए। उसने डेढ़ करोड़ का गबन कर दिया, किसी को भनक तक न लगी। मामला पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ का है। महिला ने अपना गुनाह कबूल लिया है और पुलिस ने 40 लाख बरामद भी किए हैं।
विज्ञापन


मामला पकड़ में तब आया जब महिला निजी खाते में 21 लाख रुपये का चेक जमा करवाने पहुंची। इतने बड़े ब्लंडर और धोखाधड़ी ने पीयू के कई अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

अकाउंट्स ब्रांच के पेंशन सेल में कार्यरत यह महिला कई महीने से इस खेल को अंजाम दे रही थी। ब्रांच केपैसे को अपने किसी रिश्तेदार के निजी खाते में जमा करवाती थी। महिला को जो भी पैसे बैंक में जमा करने के लिए दिए जाते वह उन्हें निजी खाते में जमा करवा देती।
विज्ञापन


खूब दिखाई चालाक
महिला इंप्लाई चतुराई से चेक पर खाता नंबर बदल देती और बाउचर साथ लगाकर उस पर फाइनेंस एंड डेवलपमेंट ऑफिसर (एफडीओ) विक्रम नैय्यर के हस्ताक्षर भी करवा लेती।

21 लाख के चेक से हुआ खुलासा
महिला 21 लाख रुपये का पीयू के खाते की बजाए अपने निजी खाते में जमा करवाने पहुंची। बैंक इंप्लाई को महिला पर शक हुआ तो उसने डेली सुपरिंटेंडेंट को बुलाकर पूछा। सुपरिंटेंडेंट के यह सब देख होश उड़ गए और उसने अपने पिछले रिकॉर्ड को भी चेक किया तो पूरे मामले का पता चला।
विज्ञापन

ऐशो आराम में उड़ाया पीयू का पैसा

महिला ने पीयू की इस मोटी रकम को खूब ऐशो आराम में उड़ाया। सूत्रों के अनुसार महिला ने कई गाड़ियां भी खरीद लीं। साथ ही धनास में एक मकान और कई अन्य जगहों पर प्लॉट भी खरीद रखे हैं। यह महिला शादीशुदा है। बताया जा रहा है कि महिला का पति भी पहले पीयू में ही हेल्पर के तौर पर काम करता था।

विनीत पुनिया, प्रवक्ता, पीयू ने बताया ‌कि पेंशन सेल में कार्यरत डेलीवेजर महिला द्वारा पैसों के गबन का मामला सामने आया है। मामले की अभी जांच चल रही है। पूछताछ केदौरान महिला ने अपना गुनाह कुबूल भी कर लिया है उससे कुछ रकम रिकवर भी कर ली गई है। जांच के बाद महिला पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
 
दीपक कौशिक, प्रेसिडेंट, पंजाब यूनिवर्सिटी नॉन टीचिंग एसोसिएशन ने बताया ‌कि किसी भी डेलीवेजर को ऐसी इंडिपेंडेंट सेंसटिव जगह पर नहीं लगाना चाहिए। वह पहले भी इसका विरोध करते रहे हैं। रेगुलर इंप्लाई के साथ डेलीवेजर को अटैच करना चाहिए। महिला डेलीवेजर के तौर पर अकेले ही इतने महत्वपूर्ण डिपार्टमेंट में काम कर रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें