फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में अर्धनग्न अवस्था में मिला 9वीं की छात्रा का शव

Sat, 12 Mar 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका,पंचकूला
विज्ञापन
कालका में रेप के बाद छात्रा की हत्या - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कालका के वार्ड एक स्थित परेड मोहल्ले में शुक्रवार को 9वीं की छात्रा कमरे में बेड पर अर्धनग्न अवस्था में मृत मिली। घटना से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। छात्रा के पास ही बेड पर एटीएम कार्ड बिखते पड़े थे, जबकि बेड के नीले तोलिया और तकिया गिरा हुआ था। मृतक छात्रा मध्य प्रदेश की रहने वाली है।
विज्ञापन


वह परवाणू स्थित स्कूल में 9वीं में पढ़ती थी। शुक्रवार को दो बजे उसका पेपर भी था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसएचओ उमेद सिंह, एसीपी रमेश कुमार, पंचकूला डीसीपी अनिल धवन सीन ऑफ क्राइम टीम के साथ पहुंचे। वहीं, लोगों का कहना है कि रेप के बाद छात्रा की हत्या की गई है।

लड़की के पिता ने बताया कि मूलरूप से वह मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं, लेकिन यहां करीब चार साल से किराए के मकान में रहते हैं। लड़का मामा के यहां गया हुआ है। वह पत्नी के साथ सुबह ही परवाणू ड्यूटी पर चले गए थे। घर में लड़की अकेली थी। उन्होंने बताया कि शाम को पड़ोसियों ने कंपनी में पहुंच कर उन्हें घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कुछ दिनों से घर के बाहर दो युवक चक्कर काटते थे

कालका में रेप के बाद छात्रा की हत्या - फोटो : amar ujala
पड़ोस की एक महिला ने बताया कि छात्रा अकसर उनके यहां खेलने आती थी, लेकिन जब वह शुक्रवार को नहीं आई तो वह उसके घर गईं। उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा खुला है। जब अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था।

छात्रा के कमरे का दरवाजा खुला देख वह अंदर गईं तो देखा कि छात्रा बेड पर अर्धनग्न अवस्था में पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने तत्काल नीचे उतर कर लोगों को घटना की जानकारी दी और लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पड़ोसियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से घर के बाहर दो युवक चक्कर काटते थे। पुलिस ने पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर शव को कालका के सरकारी अस्पताल के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अनिल धवन, डीसीपी पंचकूला ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर टीम के साथ मौके पर पहुंचा था। सीन आफ क्राइम टीम और पुलिस जांच में जुटी है। अभी कुछ कहना उचित नहीं होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें