हल्लोमाजरा स्थित सीआरपीएफ कैंप में एक एसपी क्राइम के घर से डेढ़ लाख रुपये की नकदी चोरी हो गई।
एसपी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस का कहना है कि चोरी में किसी करीबी का हाथ हो सकता है। क्योंकि हल्लोमाजरा स्थित सीआरपीएफ कैंप में सेना का काफी कड़ा पहरा रहता है। ऐसे में कोई भी आम व्यक्ति अंदर नहीं जा सकता।
पंजाब पुलिस में तैनात एसपी क्राइम सुनीता की ड्यूटी पंजाब पुलिस मुख्यालय में है। वह अपने बच्चे के साथ हल्लोमाजारा स्थित सीआरपीएफ कैंप के टाइप-4 के मकानों में रहती हैं।
कुछ दिन पहले सुनीता ने 24 अप्रैल को अलमारी खोली तो देखा कि अलमारी में पड़ी डेढ़ लाख की नगदी गायब थी। उसने इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है इस मामले में किसी करीबी का ही हाथ है। सेक्टर-31 पुलिस थाना मामले की जांच कर रही है।