फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक बोला- इसे चलाने के लिए दम चाहिए अगर है तो चला और गनमैन ने मार दी 3 गोली, फिर...

Fri, 01 Feb 2019 09:22 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

रुपयों के लेन-देन को लेकर तंज कसने पर एटीएम कैश वैन के ड्राइवर की गनमैन ने तीन गोली मारकर हत्याकर दी और खुद भी कनपटी पर गोली मारकर जान दे दी। मामला हरियाणा के पानीपत की है। पुलिस ने आरोपी मृतक गनमैन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक ड्राइवर पुलिस अकाउंट डिपार्टमेंट में तैनात एसआई का भांजा था और दोनों मृतक पक्के दोस्त थे और करनाल जिले के रहने वाले थे। पिछले आठ साल से एक ही कंपनी में नौकरी कर रहे थे। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक लाखु बुआना निवासी विकास ने दी शिकायत में बताया कि गुरुवार को करनाल के गांव बला का गनमैन महेश, पानीपत निवासी निलेष मराठा और करनाल के गांव बृजपुर का निवासी चालक सुशील के साथ एटीएम कैश वैन में जा रहे थे। जब कैश वैन स्काई लार्क गंदे नाले की पुलिया पर पहुंची तो गनमैन महेश को किसी का फोन आया और वह रुपयों के लेन-देन की बात कर रहा था। फोन कटने पर चालक सुशील ने तंज कसा कि तूने किसके कितने रुपये मार रखे हैं। 

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर
इस पर महेश तैश में आ गया और दोनों में विवाद शुरू हो गया। विकास ने बताया कि उसने और निलेष ने बीच बचाव किया लेकिन गाली-गलौज होने पर महेश ने अपनी रिवॉल्वर सुशील की ओर करते हुए कहा कि तू फालतू मत बोल, मैंने ये दिखाने के लिए नहीं ले रखी। गाड़ी में बैठे दोनों झगड़ते हुए देवी मूर्ति कालोनी तहसील रोड स्थित केनरा बैंक के एटीएम के पास पहुंचे। एटीएम बूथ से 20 मीटर दूर चालक ने कैश वैन रोकी। 

दोनों लगातार झगड़ रहे थे तो गनमैन महेश ने फिर रिवॉल्वर दिखा दी। गुस्साए चालक ने कहा कि इसे चलाने के लिए दम चाहिए, अगर दम है तो चला। इसके बाद गनमैन महेश गाड़ी से उतरा और ड्राइवर साइड की खिड़की खोल चालक सुशील को तीन गोलियां मार दीं। सुशील की मौके पर ही मौत हो गई। इससे घबराए गनमैन ने अपनी सीट की साइड आकर रिवॉल्वर कनपटी पर रख खुद को भी गोली मार ली। 

खून से लथपथ गनमैन वहीं गिर गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गाड़ी में डाल सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। रास्ते में मुंडलाना के पास ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने विकास के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें