फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस, चोरी करने से रोका तो मार दी गोली

Wed, 16 Apr 2014 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कार चुराने की कोशिश में एक युवक ने कार मालिक के दोस्त पर गोली चला दी। युवक ने पास ही खड़े एक अन्य युवक पर भी फायरिंग की, लेकिन वह बच गया और आरोपी युवक वहां से बाइक पर फरार हो गया।
विज्ञापन


गंभीर हालत में घायल युवक को पीजीआई में दाखिल कराया गया है। गोली युवक के पेट में लगी। घटना सोमवार देर रात सेक्टर-37 में मकान नंबर 2019 के बाहर हुई।

लोगों के अनुसार वहीं पास में एक अन्य पंजाब के नंबर की कार भी खड़ी थी जो फायरिंग के बाद मौके से फरार हो गई। पुलिस के अनुसार फरार युवक गोली चलाने वाले युवकों के साथी हो सकते हैं।

घायल युवक युगम (22) का मंगलवार को पीजीआई में आपरेशन कर गोली बाहर निकाली गई है। आपरेशन के बाद उसकी जान खतरे से बाहर बताई जा रही है।

सेक्टर 39 पुलिस ने अज्ञात पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।

सूचना मिलने पर मौके पर डीएसपी साउथ एसएस मलिक, कार्य वाहक सेक्टर-39 थाना प्रभारी दलबीर सिंह और सीएफसीएल की टीम पहुंची।

कार्यवाहक पुलिस थाना प्रभारी दलबीर सिंह का कहना है कि अभी तक की जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है क्योंकि एसेंट कार को चोरी करना आसान नहीं है। फिलहाल हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें