फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुरः ट्रेनों में लूटपाट करने वाले दो युवक गिरफ्तार, थाने में किया सुसाइड करने का प्रयास

Sat, 22 Sep 2018 04:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
ट्रेनों में लूटपाट करने वाले दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
जीआरपी ने ट्रेनों में लूटपाट और चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उन्हें पुलिस ने थाने में रखा, जहां उन्होंने खुदकुशी करने का प्रयास किया। मामला पंजाब के फिरोजपुरा का है। इनके पास से सरकारी पिस्टल 9 एमएम, दो मैगजीन, 19 कारतूस व एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। यह पिस्टल, मैगजीन और कारतूस सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट के हैं।
विज्ञापन


जीआरपी ने शनिवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जीआरपी के डीएसपी जतिंदर सिंह ने बताया कि ट्रेनों में लूटपाट और यात्रियों का सामान चोरी करने के आरोप में शमशेर सिंह उर्फ शेरी वासी बस्ती निजामुद्दीन व सागर वासी माता वार्ड फिरोजपुर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया बीती 17 सिंतबर को सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट एस बलपा दुर्ग अंत्योदय एक्सप्रेस में सवार होकर फिरोजपुर आ रहे थे।

फिरोजपुर-फरीदकोट के मध्य बलपा शौचालय चले गए। वापस आने पर उनका बैग सीट से गायब था। बैग में बलपा की सरकारी पिस्टल, 30 कारतूस, दो मैगजीन व पंद्रह सौ रुपये थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इनसे बलपा की सरकारी पिस्टल, दो मैगजीन, 19 कारतूस व एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। डीएसपी ने बताया आरोपी नशे के आदी हैं।
विज्ञापन


नशे के कारण एक मोबाइल फोन व 11 कारतूस कहीं गिर गए। सागर पर पहले भी चोरी का मुकदमा दर्ज है और इसमें भगोड़ा भी है। इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया आरोपियों ने सरकारी पिस्टल बेचने का प्रयास किया। किसी ने उन्हें उचित दाम नहीं दिया। इस पर वह तीन हजार रुपये में पिस्टल बेचने की कोशिश कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर जीआरपी ने उन्हें काबू कर लिया।

थाना के अंदर खुदकुशी का किया प्रयास
सूत्रों के मुताबिक] जीआरपी ने दोनों आरोपियों को 21 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया था और दोनों को थाने की हवालात में बंद रखा था। रात के समय दोनों आरोपियों ने खुदकुशी करने के लिए कंबल फाड़कर उसका फंदा बनाया और लटक गए। पुलिस मुलाजिमों ने उनकी इस हरकत को देख लिया और फंदे से उतारा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें