फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के दिन दूल्हे को झटका, खुशियां बदलीं मातम में

Mon, 21 Apr 2014 07:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घरौंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्य समाज मंदिर वाली गली में एक परिवार की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दूल्हे के बड़े भाई का शव खेतों में मिला है। जिससे देखते ही देखते खुशियों की शहनाई मातम की चीत्कार में गूंजने लगी।
विज्ञापन


युवक की मौत होने की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने घरौंडा नगर पालिका के पूर्व प्रधान बाला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से खरपतवार नाशक दवाई की एक बोतल बरामद की है। फिलहाल मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन


घरौंडा के वार्ड नंबर 13 के आर्य समाज मंदिर के पास नाथी के पुत्र सुमित की शादी शनिवार की रात को नई अनाज मंडी में स्थित सामुदायिक केंद्र में शादी थी।

परिजनों ने बताया कि शादी समारोह में सुमित के बडे़ भाई सोनू की किसी व्यक्ति से कहासुनी हो गई थी। झगड़े के बाद सोनू घर से साइकिल पर सवार होकर हसनपुर रोड पर स्थित लिबर्टी फैक्टरी के पीछे अपने खेतों में रात को लगभग दो बजे चला गया। सुबह सोनू के घर न पहुंचने पर उनका साला भानू और उसका एक साथी उसको देखने के लिए खेतों में पहुंचे तो उन्होंने सोनू का शव तुड़ी के एक कमरे में मिला। उन्होंने इसकी सूचना उसके पिता नाथी राम को दी।

इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और एफएसलएल टीम को बुलाया। मृतक की पत्नी रेखा ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि शनिवार की रात को सुमित की शादी नई अनाज मंडी में स्थित सामुदायिक केंद्र में थी।

शादी समारोह में मेरे पति के साथ घरौंडा निवासी एक व्यक्ति के साथ झगड़ा हो गया था। उस व्यक्ति ने उसको देख लेने की धमकी दी थी। झगड़े के बाद सोनू घर से कपडे़ बदलकर साइकिल पर सवार होकर खेतों में आ गया था। सुबह उसका शव खेत के तुड़ी के कमरे पाया गया। उसने आशंका जताई है कि घरौंडा नगर पालिका के पूर्व प्रधान बाला ने उसके पति की हत्या की है। पुलिस ने मौके से एक खरपतवार नाशक दवाई की बोतल बरामद की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें