फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी का खून बहाकर, करने पहुंच गया शादी

Sat, 10 May 2014 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
बारात लेकर निकलने से पहले दुल्हे ने अपने पड़ोसी को तेजधार हथियार से लहुलुहान कर दिया। खड़ग मंगोली में शनिवार दोपहर को झगड़ा बारात निकलने से पहले हो रही पार्टी में शराब के नशे में हुआ। दुल्हा तो बारात लेकर निकल गया, वहीं घायल के परिजनों ने उसे सेक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका ईलाज चल रहा है। सेक्टर-5 थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक खड़ग मंगोली में शनिवार को भारत नाम के युवक का शादी समारोह चल रहा था। आस-पास के सभी लोग शादी में मस्त थे। इसी दौरान भारत के साथ उसका पड़ोसी पप्पी उलझ गया।

दोनों में बहस होने लगी और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। भारत के परिजनों के मुताबिक पप्पी उनके परिवार के लिए अपशब्द इस्तेमाल कर रहा था, वहीं पप्पी का कहना था कि भारत व उसके परिजनों ने उसके साथ हाथापाई की।
विज्ञापन


मामूली कहासुनी और हाथापाई से झगड़ा बढ़ गया। पप्पी ने पुलिस को बयान दर्ज कराया है कि भारत ने उसके सिर में तेजधार हथियार से वार किया और वह लहुलुहान होकर गिर गया। इसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस के मुताबिक जब तक सूचना मिली, तब तक भारत अपनी बारात लेकर राजपुरा जा चुका था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें