फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunanagar News: बिलासपुर में किराना दुकानदार का अपहरण, फोन पर मांगी 50 लाख की फिरौती

Sun, 06 Aug 2023 04:17 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (पंजाब)

सार

फिरौती की सूचना मिलते ही पुलिस भी हरकत में आ गई। थाना बिलासपुर एसएचओ जगदीश चंद्र रामकुमार के घर पहुंचे। जहां परिजनों ने उनके बारे में सारी बात बताई। इसके बाद पुलिस हड़तौल मार्ग पर भी गई, क्योंकि इसी सड़क पर वह रोजाना सैर करने जाते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर के कस्बा बिलासपुर किराना दुकानदार रामकुमार उर्फ रामू का किसी ने अपहरण कर लिया। रामकुमार रविवार सुबह सैर करने बिलासपुर-हड़तौल रोड पर गए थे। इसके बाद से वह घर नहीं लौटे। अपहरण करने वालों ने रामकुमार के मोबाइल से ही परिजनों को फोन किया और 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। 

विज्ञापन


अपहरण व फिरौती की वारदात का पता लगते ही पुलिस भी हरकत में आ गई और कार्रवाई में जुट गई। थाना बिलासपुर पुलिस के अलावा सीआईए भी मामले की जांच कर रही है। बिलासपुर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।

रामकुमार के मोबाइल से फोन कर मांगे 50 लाख रुपये

बिलासपुर में गुरुद्वारा वाली गली में रहने वाले रामकुमार उर्फ रामू पहले सट्टा से जुड़ा था। करीब एक दशक पहले उन्होंने सट्टे का काम छोड़ दिया और कस्बा में ही आंबवाला रोड पर किराना की दुकान करने लगे। डेढ़ वर्ष पहले ही उन्होंने बेटी की शादी की थी। जबकि बेटा गौरव अभी पढ़ाई कर रहा है। वह रोजाना सुबह उठकर हड़तौल रोड पर सैर करने जाते थे। 

विज्ञापन

रविवार सुबह लगभग छह बजे वह सैर करने गए थे। परंतु कई घंटे के बाद भी नहीं लौटे। रामकुमार के बेटे गौरव ने बताया कि पिता के वापस नहीं आने से वह चिंतित थे। करीब साढ़े 10 बजे पिता के मोबाइल से उसकी बहन के मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि उन्होंने उनके पिता का अपहरण कर लिया है। उन्होंने रामकुमार को छोड़ने की एवज में 50 लाख रुपये व सोना देने की मांग की। साथ ही धमकी भी दी कि अगर इस बारे में पुलिस को बताया तो रामकुमार को जान से मार देंगे। परिजनों ने घबरा कर पुलिस को सूचना दी। 

पुलिस ने सारी सड़क पर की छानबीन

फिरौती की सूचना मिलते ही पुलिस भी हरकत में आ गई। थाना बिलासपुर एसएचओ जगदीश चंद्र रामकुमार के घर पहुंचे। जहां परिजनों ने उनके बारे में सारी बात बताई। इसके बाद पुलिस हड़तौल मार्ग पर भी गई, क्योंकि इसी सड़क पर वह रोजाना सैर करने जाते थे। पुलिस ने सड़क पर लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की। पुलिस की टीमों ने पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस के हाथ कोई पुख्ता सबूत नहीं लगा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें