हिमाचल के पांवटा में धारटीधार के बाईला जंगल क्षेत्र में युवती की हत्या की गुत्थी पुलिस ने दूसरे ही दिन सुलझा ली है।
- फोटो : Demo pic
युवती की दादी ने रिश्ते को कलंकित कर दिया। युवक को कमरा किराये पर देकर उसने उससे पोती का रेप करवा दिया। मामला, भिवानी का है। पीड़िता युवती ने पुलिस में शिकायत देकर आरोपी दादी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
पुलिस ने दुष्कर्म की शिकायत दिए जाने के बावजूद छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर दिया। इसे लेकर दिनभर छात्रा, उसके परिजन ग्रामीणों के साथ लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठ गए। पुलिस पर युवक को बचाने के आरोप लगाए।
किशोरी ने रिश्ते में दादी लगने वाली महिला पर ही दुष्कर्म कराने के आरोप लगाए। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को दिनोद गेट क्षेत्र में किशोरी से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया था। इस मामले पर दिनभर समझौते के लिए पंचायतें भी चली।
रात के समय युवती व उसके परिजनों ने महिला थाने में पहुंचकर शिकायत की और युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया।