फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादी ने कलंकित किया रिश्ता, किरायेदार युवक से कराया पोती का रेप

Fri, 05 Aug 2016 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
हिमाचल के पांवटा में धारटीधार के बाईला जंगल क्षेत्र में युवती की हत्या की गुत्थी पुलिस ने दूसरे ही दिन सुलझा ली है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
युवती की दादी ने रिश्ते को कलंकित कर दिया। युवक को कमरा किराये पर देकर उसने उससे पोती का रेप करवा दिया। मामला, भिवानी का है। पीड़िता युवती ने पुलिस में शिकायत देकर आरोपी दादी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


पुलिस ने दुष्कर्म की शिकायत दिए जाने के बावजूद छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर दिया। इसे लेकर दिनभर छात्रा, उसके परिजन ग्रामीणों के साथ लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठ गए। पुलिस पर  युवक को बचाने के आरोप लगाए।

किशोरी ने रिश्ते में दादी लगने वाली महिला पर ही दुष्कर्म कराने के आरोप लगाए। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को दिनोद गेट क्षेत्र में किशोरी से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया था। इस मामले पर दिनभर समझौते के लिए पंचायतें भी चली।
विज्ञापन


रात के समय युवती व उसके परिजनों ने महिला थाने में पहुंचकर शिकायत की और युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया।
Trending Videos
विज्ञापन

मामले को लेकर परिजनों ने दिया धरना

अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
इसी मामले में बुधवार को परिजन व ग्रामीण लघु सचिवालय पहुंचे और पुलिस पर दुष्कर्म की शिकायत दिए जाने के बावजूद छेड़छाड़ का मामला दर्ज करने का आरोप लगाते हुए रोष जताया। परिजनों ने लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया। करीब दो घंटे धरना देने के बाद एएसपी से परिजनों ने मुलाकात की और मामले में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वे दिनोद गेट क्षेत्र में रहते है और रिश्ते में उसकी चचेरी दादी भी इसी क्षेत्र में रहती है। दादी ने एक युवक को किराए पर मकान दिया और एक दिन उसके साथ बहला-फुसलाकर भेज दिया। युवक उसे एक मकान में ले गया जहां जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो खींच ली। वो फोटो भी दूसरे मोबाइलों में डाल दी है। उसकी चचेरी दादी ने ही उससे गलत काम करवाया है।

लड़की ने स्वयं शिकायत लिखकर दी थी और वकील के समक्ष लड़की के बयान हुए थे। बयान के आधार पर कार्रवाई की गई थी। अब परिजन आपत्ति जता रहे हैं तो लड़की के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करवाए जाएंगे। बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो धाराओं में बदलाव किया जाएगा।
-नन्ही देवी, एसएचओ महिला थाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें