बुजुर्ग से पर्स छीनकर बहलाना के 12वीं के छात्र ने उसके एटीएम से एक लाख से ज्यादा की शॉपिंग कर ली। जब बुजुर्ग बैंक से पैसे निकलवाने गया तो पता चला कि खाता तो खाली है।
इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। साइबर सेल ने बुजुर्ग से खाते में और पैसे डलवाए और जब युवक दोबारा शॉपिंग करने सेक्टर-20 पहुंचा तो पकड़ा गया। साइबर सेल ने आरोपी से एक लैपटॉप बरामद किया है, जबकि बाकी सामान अभी बरामद करना है।
जिला अदालत ने उसे तीन दिन के रिमांड पर भेजा है। साइबर सेल के इंचार्ज हरिंदर सेखों ने बताया कि आरोपी की पहचान मोहाली के गांव कंडाला निवासी परवीन कुमार (19) के रूप में हुई है।
पीड़ित इंदिरा कॉलोनी निवासी राजपाल सिंह (62) ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 15 दिसंबर को उसने शराब पी हुई थी और वह सेक्टर 48 मोटर मार्केट के पास सड़क किनारे बैठा था। इसी दौरान परवीन उधर से आ रहा था।
उसने देखा कि राजपाल नशे में है तो उसने उससे पर्स छीन लिया। पर्स में 30 रुपये और एसबीआई व एक्सिस बैंक के एटीएम कार्ड थे। राजपाल ने पर्स में ही दोनों एटीएम कार्ड के पासवर्ड कागज पर लिखकर डाले हुए थे।
खाते में आए पैसे और चल पड़ा शॉपिंग करने
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
राजपाल ने उस समय तो मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की, लेकिन कुछ दिन बाद जब वह बैंक कैश निकालने गया तो पता चला कि उसके खाते से एक लाख आठ हजार रुपये की किसी ने शॉपिंग कर ली है। इ
सके बाद उसने सेक्टर-49 थाने में शिकायत दी। थाने से शिकायत की जांच साइबर सेल को मिली। साइबर सेल ने शिकायत वैरिफाई करने के बाद पांच फरवरी को एफआईआर दर्ज की और 24 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
लैपटॉप, गोल्ड रिंग और तीन मोबाइल फोन खरीदे
परवीन ने एटीएम से एक लैपटॉप, सोने की अंगूठी, चांदी की चेन और तीन मोबाइल फोन खरीदे थे। साथ ही एटीएम से कुछ कैश भी निकाला था।
खाते में आए पैसे और चल पड़ा शॉपिंग करने
पुलिस के कहने पर राजपाल ने खाते में पैसे डलवाए। रविवार को जैसे खाते में पैसे आए तो परवीन दोबारा सेक्टर-20 की दुकान में खरीदारी करने पहुंच गया। दुकानदार ने तुरंत उसके आने की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बहलाना में 12 कक्षा का छात्र है।