फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशियारपुरः सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और दो शिक्षिकाओं का आपत्तिजनक वीडियो वायरल

Tue, 27 Aug 2019 03:41 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तलवाड़ा(होशियारपुर)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
पंजाब में होशियारपुर में एक गांव के सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और दो अध्यापिकाओं का एतराज योग्य वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पता चलने पर शिक्षा विभाग ने तुरंत एक्शन में आते हुए मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित कर दी।
विज्ञापन


जांच कमेटी सोमवार को ही स्कूल पहुंची। टीम में डिप्टी डीओ सेकेंडरी राकेश कुमार और प्रिंसिपल सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (कन्या) 3 सेक्टर तलवाड़ा सुरेश कुमारी शामिल थीं। जांच अधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि प्रिंसिपल सोमवार को बिना छुट्टी लिए स्कूल से गैर हाजिर रहे जबकि स्कूल स्टाफ का कहना था प्रिंसिपल मेडिकल लीव पर हैं। इस वीडियो से विद्यार्थियों के अभिभावक सकते में हैं।

स्कूल में जांच करने पहुंचे डिप्टी डीओ राकेश कुमार ने कहा कि जिला शिक्षा अफसर सेकेंडरी ने मामले का पता चलने पर इसका संज्ञान लेते हुए जांच कमेटी बनाई है। इसके तहत वह स्कूल में जांच के लिए पहुंचे हैं और अपनी जांच की रिपोर्ट वह विभाग को भेजेंगे। अगर उक्त तीनों शिक्षकों पर आरोप साबित होते हैं तो वह आरोपी शिक्षकों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की सिफारिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें