फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रुप 'डी' के पदों के लिए नया सरकारी फरमान

Tue, 07 Jul 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में विभिन्न श्रेणियों के ग्रुप डी के पदों की अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष से बढ़ाकर 42 वर्ष किए जाने के दृष्टिगत हरियाणा सरकार ने ग्रुप  डी के पदों को पुन: विज्ञापित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, आयुक्त अंबाला, हिसार, रोहतक, गुड़गांव मंडल, सभी उपायुक्तों, सभी प्रबंध निदेशकों व मुख्य कार्यकारी अधिकारियों व बोर्डों, निगमों और सार्वजनिक उपक्रमों के मुख्य प्रशासकों को एक परिपत्र जारी किया है।

इसमें अनुरोध किया गया है कि वे अपने-अपने विभागों में उपलब्ध ग्रुप डी के रिक्त पदों के लिए मांग पत्र भेजें। यह मांग पत्र निर्धारित प्रोफार्मा में सामान्य प्रशासन विभाग (सामान्य सेवाएं-1 शाखा) में 17 जुलाई तक मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें