दोपहर लगभग तीन बजे चार युवक दुकान पर पहुंचे और उन्होंने बाहर से दरवाजा खटखटाया, नौकर नीरज में समझा कि शायद का मालिक आ गया है उसने दरवाजा खोल दिया। चारों लुटेरे दुकान में घुस गए और नौकर नीरज को पिस्तौल दिखाकर बंधक बना लिया। चंद मिनट बाद ही विजय जैन भी दुकान पर पहुंच गए, जब उसने दरवाजा खटखटाया तो लुटेरे एक बार घबरा गए।
लुटेरों ने पूछा कि कौन है तो विजय जैन ने बता दिया कि दरवाजा खोलो मैं मालिक हूं। लुटेरों ने तुरंत दरवाजा खोल कर उसे अंदर खींच लिया और पिस्तौल दिखाकर मुंह बंद कर दिया। पहले नौकर नीरज को टेप से बांध दिया और मालिक विजय जैन से सेफ की चाबियां लेकर उसमें रखा लगभग 5 किलो सोना निकाल लिया।
आरोपी जाते समय दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए। लुटेरों के बाहर जाने के बाद विजय जैन ने शोर मचाया उस समय तक आरोपी फरार हो चुके थे। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस को पता चला की वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी फार्च्यूनर कार पर आए थे। वहीं पुलिस ने लुटेरों का सुराग देने वाले को एक लाख रुपये देने का एलान किया है।
चार लुटेरे लुधियाना पुलिस के लिए चैलेंज बन चुके है। 31 दिसंबर 2019 को कुलदीप नगर में एक धागा कारोबारी को बंधक बनाकर 80 हजार रुपये लूटे गए थे। इस लूट को चार नकाबपोश युवकों ने अंजाम दिया था। धागा कारोबारी कुलदीप सिंह और उनके मुलाजिम को पिस्तौल के बल पर बंधक बनाकर लूट को अंजाम दिया गया था।
थाना दरेसी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। 9 नवंबर को मिलरगंज में चार नकाबपोश युवक एक दफ्तर में घुसकर कारोबारी से 8 लाख रुपये लेकर फरार हो गए थे। 15 जनवरी को बेअंतपुरा में गैस एजेंसी अवतार फ्लेम में चार नकाबपोश लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर दो लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया था। इस वारदात के समय भी लुटेरों ने सभी को टेप के साथ बांधा था और जाते समय सीसीटीवी कैमरा की डीवीआर अपने साथ ले गए थे। अभी तक इन सभी घटनाओं के संबंध में पुलिस के हाथ खाली है।