आपके घर में सोना दबा हुआ है। सोना न निकाला तो आपके दोनों बेटे मर जाएंगे। आपके घर में आत्माओं का वास है उसकी पूजा पाठ करनी जरूरी है। बस इन्हीं बातों के आधार पर ठगी की वारादत को अंजाम दिया गया। फाजिल्का के थाना सदर पुलिस ने एक व्यक्ति के साथ ठगी करने के आरोप में 10 आरोपियों पर पर्चा दर्ज किया है।
जांच अधिकारी एसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को दी गई शिकायत में मंगत सिंह निवासी तेजा रुहेला ने जसविंदर सिंह उर्फ जस्सा बाबा, विक्रम सिंह,जगजीत सिंह, कृष्णा बाई पत्नी स्वर्ण सिंह, जंटू सिंह निवासी जोधा भैणी, कैलाश रानी पुत्री जस्सा बाबा, गुरनैब सिंह निवासी सबाजके प्रभात सिंह वाला, पालो बाई पत्नी रमेश सिंह, रमेश सिंह निवासी बस्ती कर्म सिंह गुरूहरसहाए, कश्मीरा बाई पत्नी काला सिंह, काला सिंह निवासी ढंडी कदीम जलालाबाद ने 24 मई को उसे गुमराह करते हुए कहा कि आपके घर में सोना दबा हुआ है।
सोना न निकाला तो आपके दोनों बेटे मर जाएंगे। आपके घर में आत्माओं का वास है उसकी पूजा पाठ करनी जरूरी है। पूजा पाठ के लिए आरोपियों ने उससे साढे़ 23 लाख की ठगी की। पुलिस ने उक्त आरोपियों पर पर्चा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।