फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश जाने वाले सावधान, 4 मामले

Sat, 16 Aug 2014 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के पुलिस ने शुक्रवार को चार मामले दर्ज किए। पहला मामला सेक्टर-34 पुलिस ने एक ट्रेवल एजेंट के खिलाफ दर्ज किया। फरीदकोट निवासी शिकायतकर्ता परमजीत सिंह ने बताया कि उसकी बेटी मनप्रीत कौर और उसके मामा की लड़की पवनदीप कौर ने टीवी पर विज्ञापन देखा।
विज्ञापन


मामा भरपूर सिंह दोनों को लेकर सेक्टर-34 स्थित ट्रेवल एजेंट जितेंद्र धनखड़ से मिलने आए। शिकायत के अनुसार सोनीपत निवासी जितेंद्र ने दोनों लड़कियों को कनाडा भेजने के लिए 20 लाख मांगे। आरोपी ने इस बात की गारंटी अपने लेटर पैड पर लिख कर दी। इसके बाद भरपूर सिंह ने करीब 12 लाख रुपये साल 2009 में एजेंट को दिए। बाद में आरोपी विदेश भेजने में टालमटोल करने लग गया। इसके अलावा उसने अपना कार्यालय भी बदल लिया है।

सिंगापुर में कालेज की फीस ही जमा नहीं की:
पुलिस ने दूसरा मामला करण सचदेवा और सोनिया सचदेवा के खिलाफ दर्ज किया है। फरीदकोट निवासी लखविंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसने सिंगापुर जाना था। वह अपनी पत्नी राखी के साथ सेक्टर-34 ए में करण सचदेवा नाम के एक एजेंट को मिला उसने उससे साढ़े चार लाख रुपये लिए और स्टडी वीजा पर सिंगापुर भेज दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह सिंगापुर गया तो पता चला कि एजेंट ने कालेज की फीस ही नहीं जमा करवाई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस पर सिंगापुर से उसे वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन


आरोपी ने उसे कहा कि वह 45 दिन में उसकी राशि वापस कर देगा लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी उसने राशि नहीं लौटाई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने सिंगापुर के कालेज से मेल के जरिये लेटर भी मंगवाया है जिस पर साफ लिखा है कि उसकी फीस जमा नहीं है।

साढ़े सात लाख नहीं लौटाए:
तीसरा मामला रणजीत सिंह की शिकायत पर दर्ज किया है। राजपुरा निवासी रणजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2009 में सेक्टर-34 के एससीओ नंबर 13-15  के रंजन वर्मा को विदेश जाने के लिए साढ़े सात लाख रुपये दिए थे लेकिन उसने न तो उसे विदेश भेजा और न ही उसके पैसे लौटाए।

पांच लाख लेकर भी नहीं भेजा विदेश:
चौथा मामला सेक्टर-41 निवासी जेके पराशर की शिकायत पर दर्ज किया। पराशर ने पुलिस को बताया कि उसने विदेश जाने के लिए हरकीरत सिंह बेदी और कपिल अग्रवाल को पांच लाख रुपये दिए
विज्ञापन


थे, लेकिन आरोपी ने उसे विदेश नहीं भेजा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें