फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान से मारने की धमकी देकर वो कराने लगीं 'गंदा काम', लड़की ने सुनाई आपबीती

Sun, 05 Mar 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
जान से मारने की धमकी देकर जबरन वेश्यावृति कराई - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
दो महिलाओं ने जान से मारने की धमकी देकर लड़की को वेश्या बना दिया और बाद में उसे बेच भी दिया। पीड़िता की दर्दनाक आपबीती रुला देने वाली है। घटना हरियाणा के रोहतक की है। दो महिलाओं ने गोहाना की रहने वाली एक युवती को जान से मारने की धमकी देकर जबरन वेश्यावृति कराई और बाद में उसे राजस्थान के युवक को बेच दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि राजस्थान से वापस आने पर उसे फिर से किसी अन्य युवक को बेच दिया। किसी तरह से युवक के चंगुल से भागकर पीड़ित युवती महिला थाने पहुंची और दोनों महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया, जबकि युवक की तलाश शुरू कर दी है। शुक्रवार को महिला थाने पहुंची युवती ने शिकायत दी कि उसके परिवार में कोई नहीं है।

वह कुछ समय पहले नौकरी की तलाश में रोहतक में आयी थी। रेलवे स्टेशन पर राजीव कॉलोनी की रहने वाली महिला पिंकी से उसकी मुलाकात हुई। महिला उसे अपने साथ राजीव कॉलोनी में रखने के लिए ले गई। बाद में महिला ने इसी कॉलोनी की रहने वाली दूसरी महिला पूनम से मुलाकात करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान के युवक को बेच दिया

जान से मारने की धमकी देकर जबरन वेश्यावृति कराई - फोटो : DEMO Pics
युवती का आरोप है कि दोनों महिलाओं ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उससे वेश्यावृत्ति करवाई। युवती ने बताया कि छह महीने पहले जबरदस्ती उसकी शादी राजस्थान के चिड़ावा निवासी भोलू के साथ कर दी गई थी। शादी के बाद पता चला कि भोलू ने उसे ढाई लाख रुपये में खरीदा है। युवती राजस्थान से भागकर किसी तरह से महिलाओं के पास पहुंची।

महिलाओं ने उसे बंधक बना लिया। इसके बाद फिर से उसे दूसरे युवक को बेच दिया। युवती ने बताया कि युवक ने उसे सुनसान मकान में बंद करके रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती यहां से किसी तरह भागकर महिला थाने पहुंची और आपबीती बताई। महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर पिंकी और पूनम को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक अन्य युवक की तलाश जारी है।

शिकायत के आधार पर दोनों महिला पिंकी और पूनम समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया है। दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। वह अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बता रही है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
- इंस्पेक्टर गरिमा, महिला थाना प्रभारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें