फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की को बस ने कुचला, भड़के लोगों ने किया पथराव, लाठीचार्ज

Thu, 05 Jan 2017 02:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
मोहाली में लड़की को बस ने कुचला
विज्ञापन
मोहाली के फेज 4 में पुलिस को उस समय लाठीचार्ज करना पड़ा, जब लड़की की मौत से गुस्साए लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया। दरअसल, फेज-चार स्थित सनातन धर्म मंदिर और मदनपुर चौक के बीच से गुजर रही सड़क पर एक लड़की को बस ने कुचल दिया। सड़क पार कर रही एक नाबालिग लड़की रीना (15) के सिर के ऊपर से बस के पिछले टायर गुजर गए। उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद बस चालक व कडंक्टर मौके से फरार हो गए। इसी बीच इलाके के लोग भड़क गए। सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी-आलम विजय सिंह समेत कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। प्रदर्शनकारी बस मालिक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। उनका कहना था कि मालिक के आने के बाद ही सड़क से शव उठाया जाएगा।

लेकिन जब पुलिस बस मालिक को मौके पर न बुला पाई तो गुस्साए लोगों ने बस पर पथराव कर दिया। फिर पुलिस ने हलका बल प्रयोग कर लोगों को तितर बितर किया गया। इसके बाद लड़की का शव सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने बस को कब्ज में लेकर चालक पर केस दर्ज दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 

बस से पहले एक्सयूवी से टकराई थी लड़की

मोहाली में लड़की को बस ने कुचला
घटना बुधवार शाम छह बजे के करीब की है। मंगू बस सर्विस की एक बस मोहाली फेज-1 की तरफ से मदनपुर चौक की तरफ जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी बीच रीना ने फेज-चार की तरफ से फेज-दो की तरफ सड़क पार करने की कोशिश की।

सड़क पार करते समय वह पहले एक एक्सयूवी कार से टकराई। इसके बाद लड़की संतुलन खो बैठी और वह दूसरी साइड से आ रही बस की पिछली साइड के टायर के नीचे आ गई। बस के टायर के नीचे सिर आने से लड़की की मौके पर मौत हो गई। इसी बीच रोड पर ज्यादा वाहन होने के चलते ड्राइवर मौके पर ही बस को छोड़कर फरार हो गया।

मासी को बुलाने जा रही थी किशोरी
रीना की मासी हकुमत ने बताया कि वह अपनी दूसरी मासी को बुलाने जा  रही थी। मासी किसी की कोठी पर काम करने गई हुई थी। मासी का बच्चा रो रहा था। जबकि लोगों का कहना है कि हादसे के समय लड़की अपनी सहेली निशा के साथ कोठी से काम करके जा रही थी। इस दौरान निशा आगे निकल गई और वह बस की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

मां बाप नहीं थे, चला रही थी पूरे परिवार का खर्च

मोहाली में लड़की को बस ने कुचला
पता चला है कि लड़की के माता पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसके दो भाई और एक बहन हैं। जिनका पालन पोषण वह कोठियों में काम करके करती थी।

मासी के घर रहती थी, रिश्तेदार भी लाचार
पता चला है कि लड़की अपनी मासी के साथ ही रहती थी। जबकि उसके रिश्तेदारों की भी हालत अच्छी नहीं है। परिवार वालों का कहना था कि उन पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है।

बस ड्राइवर चल रहा था गलत
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस ड्राइवर काफी गलत गाड़ी चल रहा था। उसने सड़क के सेंटर से होकर गुजर रहा था। इससे पहले भी उसने एक गाड़ी को अपनी चपेट में लेने की कोशिश की थी।

सड़क पर लग गया जाम
हादसे के बाद उक्त इलाके से गुजरने वाली सड़कों पर जाम लग गया। काफी समय तक लोग परेशान होते रहे। इसके बाद पुलिस ने बड़ी मुश्किल से ट्रैफिक को सुधारा।

नानी और भाईयों का बुरा हाल
हादसे के बाद मृतका के शव को लेने पहुंचे मृतका के छोटे-छोटे भाईयों और नानी का बुरा हाल था। बड़ी म़श्किल से उन्हें अन्य रिश्तेदारों ने संभाला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें