फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में मनचले बेखौफ: दोस्तों के साथ जा रही युवती से छेड़खानी, कार का शीशा तोड़ा

Sun, 05 Dec 2021 02:05 PM IST
ajay kumar संदीप खत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में बेखौफ मनचलों ने युवती से छेड़खानी की। सहेली को पीजी छोड़ने जा रही युवती का पीछा कर आरोपियों ने वारदात की। आरोपियों ने बीच सड़क गाड़ी रोक चाबी छीनने की कोशिश भी की। युवकों की गुंडागर्दी सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
कार सवार युवती से छेड़खानी करते सीसीटीवी में कैद आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में मनचले बेखौफ हैं। एक दिसंबर की रात साढ़े तीन बजे दोस्तों के साथ कार में जा रही युवती का कुछ मनचलों ने आई 20 कार से पीछा किया और अश्लील फब्तियां कसीं। विरोध करने पर उसकी कार का शीशा तोड़ दिया। जैसे-तैसे वहां से भागकर उसने अपनी जान बचाई। यह पूरा वाकया सेक्टर-23 मार्केट रोड पर लगे सीसीटीवी में कैद है। सेक्टर 22 चौकी पुलिस को शिकायत दे दी गई है। 

विज्ञापन


पीड़ित युवती ने बताया कि वह मोहाली में एक कंपनी में काम करती है। एक दिसंबर रात 3.40 बजे वह मोहाली से कैब में सेक्टर-23 स्थित पीजी पहुंची। उसकी महिला मित्र समेत तीन दोस्त गाड़ी लेकर पीछे-पीछे आ रहे थे। सेक्टर 23 में पीजी पर पहुंचने के बाद कैब से उतरकर पीड़िता अपने अन्य दोस्तों के साथ सहेली को छोड़ने उसके पीजी जा रही थी। उसकी गाड़ी पीड़िता का दोस्त चला रहा था, जबकि वह सहेली के साथ कार में पिछली सीट पर बैठी थी। एक दोस्त गाड़ी चला रहा था, दूसरा दोस्त उसके साथ बैठा था।
 
पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान आई-20 कार में सवार चार युवकों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया और पीड़िता पर भद्दे कमेंट किए। जब उसने अनदेखा किया तो मनचलों ने पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ दूर जाने पर उन्होंने कार रोकने को कहा। जब पीड़िता के दोस्त ने गाड़ी दौड़ाई तो सेक्टर 23 मार्केट रोड पर मनचलों ने उन्हें रोक लिया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जबरदस्ती कार के दरवाजे खोलने की कोशिश की

कार से चार युवक उतरे और जबरदस्ती गाड़ी के दरवाजे खोलने की कोशिश की। युवकों की हरकत से पीड़िता और उसके दोस्त घबरा गए। आरोपियों ने कार की चाबी निकालने की कोशिश की, उन्होंने गाड़ी को अंदर से लॉक कर लिया। बचने के लिए जब उन्होंने कार को पीछे किया तो युवकों ने पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया। किसी तरह से वह अपनी जान बचाकर वहां से भागकर पुलिस के पास पहुंचे।

घबराहट में पीड़िता आरोपियों की कार का नंबर भी नहीं नोट नहीं कर सकी। डीएसपी रामगोपाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आई-20 कार सवार युवकों की पहचान करने में जुटी हुई है। पीड़िता व उसके दोस्तों को भी जांच के लिए बुलाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें