नौवीं की छात्रा के साथ अधेड़ प्राचार्य ने स्कूल के अंदर ही न केवल अश्लील बातें की, बल्कि उसके साथ छेड़छाड़ भी की। घटना के बाद से लड़की डरी सहमी हुई है। मामला हरियाणा के रेवाड़ी का है। प्राचार्य की करतूत से डरी छात्रा ने उसी दिन स्कूल में महिला शिक्षकों की कमेटी को घटना के बारे में अवगत कराया। कमेटी ने जांच की और शनिवार को जैसे ही प्राचार्य स्कूल पहुंचा, तो अध्यापकों और परिजनों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता के बयान कराकर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- ओमप्रकाश, एएसआई