फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेलरी चोरी में गिरफ्तार युवती थाने की पहली मंजिल से नीचे कूदी

Wed, 17 Aug 2016 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
थाने की पहली मंजिल से कूदकर सुसाइड करने की कोशिश
विज्ञापन
ज्वेलर्स की दुकानों से नकली अंगूठियां रख असली चुराने वाली युवती ने पुलिस हिरासत में थाने की पहली मंजिल से कूदकर सुसाइड करने की कोशिश की।
विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद पुलिस उसको जीएमसीएच 32 अस्पताल ले गई, जहां उसके पैर की कई जगह से हड्डियां टूटने की जानकारी मिली है। पुलिस ने युवती के खिलाफ पुलिस कस्टडी से भागने व खुदकुशी की धाराएं लगाकर केस दर्ज कर लिया है।

डीएसपी साउथ दीपक यादव ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब एक बजे पूछताछ के दौरान आराधना ने वॉशरूम जाने की बात कही। इसी दौरान उसने लेडी कांस्टेबल से हाथ छुड़ाकर सेक्टर 34 पुलिस स्टेशन की पहली मंजिल से छलांग लगा दी। उसको अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी हालत स्थिर है और पैर में फ्रैक्चर की वजह से प्लास्टर चढ़ाया गया है। उस पर निगाह रखने के लिए अस्पताल में लेडी व पुरुष पुलिस कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को किया था गिरफ्तार
आराधना व उसकी मां रीटा वर्मा को पुलिस ने शनिवार को ज्वेलरी की दुकानों से अगूंठियां चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद कोर्ट में पेश कर रीटा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था और आराधना को दो दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया था। पुलिस रिमांड के दौरान ही पूछताछ में आराधना ने खुदकुशी करने की कोशिश की। इस मामले में तीसरा आरोपी युवती का भाई अंकुश फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें