मोहाली फेज-7 में उस समय स्थिति तनावपूर्ण बन गई। जब ब्वायफ्रेंड व गर्लफ्रेंड में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। ब्वायफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को रिलेशन खत्म करने की धमकी दी।
इसके बाद गुस्साई गर्लफ्रेंड फुट ओवरब्रिज पर चढ़ गई। साथ ही करीब 20 फुट ऊंचाई से सड़क पर कूदने लगी। इस दौरान ब्वायफ्रेंड ने उसे मुश्किल से बचाया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को लेकर फेज-7 स्थित मटौर थाने पहुंची। शाम को दोनों ने थाने में लिखकर दे दिया कि वह किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं चाहते हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों को जाने दिया। जानकारी के मुताबिक, घटना वीरवार दोपहर करीब ढ़ाई की है। प्रत्यशदर्शियों के मुताबिक एक लड़का और लड़की फेज-7 की मार्केट में पहुंचे।